फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   aleart

शहर के हिंदूवादी नेताओं पर खतरा, दो को मिली सुरक्षा

Tue, 04 Feb 2020 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
aleart
लखनऊ में चार महीने के भीतर दो हिंदूवादी नेताओं की हत्या के बाद कानपुर पुलिस सतर्क हो गई है। शहर के दो हिंदूवादी नेताओं को सोमवार को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई है। चार-पांच और नेताओं को भी सुरक्षा दी जा सकती है। पुलिस व खुफिया विभाग को शहर के हिंदूवादी नेताओं को जान का खतरा होने का इनपुट मिला हैं।
विज्ञापन

18 अक्तूबर को लखनऊ में हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की उनके घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। रविवार को गोली मारकर विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन की हत्या कर दी गई। सोमवार को डीआईजी अनंत देव के आदेश पर भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा और नर सेवा नारायण सेवा संगठन के अध्यक्ष अवध बिहारी मिश्रा को सुरक्षा दी गई है। दोनों बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े रहे हैं। दोनों नेताओं के घर से लेकर बाहर तक की सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

संदिग्धों पर नजर, सर्विलांस भी सक्रिय
पुलिस और खुफिया विभाग प्रमुख बाजारों, रेलवे स्टेशनों, हिंदूवादी नेताओं के घर के आसपास की निगरानी कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने अपील की है कि अगर कोई संदिग्ध शख्स दिखाई देता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। होटलों की चेकिंग के साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि किसी को भी बगैर आईडी के रूम न दिया जाएगा। संदिग्धता होने पर पुलिस को जानकारी दें। सर्विलांस टीम को भी सक्रिय किया गया है। लखनऊ पुलिस के इनपुट पर कुछ संदिग्ध नंबर चिह्नित किए हैं, जिनकी कॉल ट्रेस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के दो हिंदूवादी नेताओं को सुरक्षा दी गई है। चार-पांच अन्य नेताओं को भी सुरक्षा देने पर विचार चल रहा है। जरूरत पड़ी तो उनको भी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।- राजकुमार अग्रवाल, एसपी पूर्वी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed