फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Alcoholic youth accused of misdeed with woman

यूपी: शराबी युवक पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, मारपीट कर किया निर्वस्त्र, बेटे को झाड़ियों में पड़ी मिली मां

Tue, 06 Oct 2020 10:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 06 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Alcoholic youth accused of misdeed with woman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
यूपी में फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद में अधेड़ महिला के पुत्र ने एक शराबी के खिलाफ मारपीट कर मां से दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन


पुत्र ने पीड़िता को सीएचसी में भर्ती कराया। पुत्रों ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी शिकायत की है। कोतवाली क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय महिला 3 सितंबर को शौच के लिए गई थी।
विज्ञापन


तभी उसे एक शराबी युवक ने दबोच लिया और गर्दन में अंगौछा डालकर झाड़ियों में खींच ले गया। आरोप है कि उसने महिला से मारपीट कर दुष्कर्म किया। इससे वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर बाद भी उसके घर न आने पर पुत्र तलाशने पहुंचे। झाड़ियों में मां निर्वस्त्र हालत में पड़ी मिली। उसने घटना के बारे में जानकारी दी। उसके चेहरे पर कई घाव थे। पुत्र मां को ठेली पर लादकर कोतवाली ले गए और कोतवाल को तहरीर दी।

कोतवाल ने महिला का इलाज कराने के लिए दोनों पुत्रों के साथ भेज दिया और जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया। पुत्रों नेमुख्यमंत्री की हेल्पलाइन 1076 पर भी शिकायत दर्ज कराई।

इसके बाद भी पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में घटना संदिग्ध लग रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed