फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   aktu will organize Uttar Pradesh Joint Entrance Exam on April 21

21 अप्रैल को एकेटीयू कराएगा उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा, पढ़ें पूरी खबर

Fri, 19 Apr 2019 11:45 AM IST
प्रशांत कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 19 Apr 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
aktu will organize Uttar Pradesh Joint Entrance Exam on April 21
डेमो पिक
प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए 21 अप्रैल को होने वाली उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपीएसईई) के लिए कानपुर में 10 केंद्रों का निर्धारण किया गया है। इनमें 11340 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति ने परीक्षा के लिए देश भर में 131 केंद्र
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से संबद्ध प्रदेश के सभी इंजीनियरिंग कॉलेज और तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा यूपीएसईई के लिए गुरुवार को केंद्रों का निर्धारण हो गया। इस बार इस प्रवेश परीक्षा में कुल 1.10 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति ने परीक्षा के लिए देश भर में 131 केंद्र बनाए हैं। इसमें 13 केंद्र प्रदेश से बाहर अन्य राज्यों में हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि कानपुर के अलावा कानपुर देहात, वाराणसी, सुल्तानपुर, सीतापुर, रायबरेली, सहारनपुर, शाहजहांपुर, नोएडा, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, मिर्जापुर, मेरठ, आजमगढ़, मथुरा, लखनऊ, आगरा, कुशीनगर, झांसी, जौनपुर, जालौन, गोरखपुर, गोंडा, गाजीपुर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, फैजाबाद, इटावा, देवरिया, बुलंदशहर, बिजनौर, बस्ती, बरेली, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, अलीगढ़ में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही दिल्ली, देहरादून, चंडीगढ़, भोपाल, जयपुर, कोलकाता, मुंबई, पटना, रांची और रुड़की में भी परीक्षा केंद्र बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में इन कॉलेजों में परीक्षा देंगे छात्र
परीक्षा केंद्र                छात्र संख्या
एक्सिस कॉलेज                2600
केआईटी                        1200
नारायना विद्यापीठ इंजीनियरिंग       1000
नारायना विद्यापीठ मैनेजमेंट        1000
कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी 1000
एलन हाउस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी  1000
महाराणा प्रताप कॉलेज ऑफ फार्मेसी    440
इंडस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट  900
पीएसआईटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग     1000
प्रणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी   1200
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed