फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Akshaya Tritiya, Kanpur bullion market

कानपुर: अक्षय तृतीया पर सराफा बाजार पर बरसेगी ईदी, छाई रंगत, सहालगी सीजन भी कराएगा बंपर बिक्री

Mon, 02 May 2022 11:09 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 02 May 2022 11:09 AM IST
सार

अक्षय तृतीया मिनी धनतेरस की तरह मनाई जाती है। इस दिन शहरी बड़े पैमाने पर सोने-हीरे की ज्वैलरी की खरीद करते हैं। चांदी के सिक्के भी लोग लेते हैं।

विज्ञापन
Akshaya Tritiya, Kanpur bullion market
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस बार अक्षय तृतीया और ईद का त्योहार एक ही दिन (तीन मई) पड़ रहा है। साथ ही सहालगी सीजन भी चल रहा है। ऐसे में बाजार को बंपर ईदी मिलने की उम्मीद है। खासकर सराफा बाजार को अक्षय तृतीया के त्योहार से खासी उम्मीदें हैं। कोरोना के चलते पिछले दो साल अक्षय तृतीया पर व्यापारियों को बड़ा नुकसान हुआ था। इस बार बाजार की रंगत देखने ही बन रही है।
विज्ञापन


बाजार की साप्ताहिक बंदी के बाद भी रविवार को बिरहाना रोड और नयागंज के कुछ शोरूम खुले रहे। बाजार में इस बार नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। अलग-अलग प्रकार के नगीना या स्टोन जड़े हीरों की ज्वैलरी की मांग ज्यादा है। अक्षय तृतीया मिनी धनतेरस की तरह मनाई जाती है। इस दिन शहरी बड़े पैमाने पर सोने-हीरे की ज्वैलरी की खरीद करते हैं। चांदी के सिक्के भी लोग लेते हैं।
विज्ञापन

सोने-चांदी के भाव में आई कमी
सोने-चांदी के दाम में कमी देखी जा रही है। शनिवार को सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 53400 रुपये थे, जबकि चांदी का भाव प्रति किलो 66 हजार रुपये था। 12 दिनों में चांदी के भाव में पांच हजार रुपये की गिरावट देखने को मिली है। 19 अप्रैल को चांदी का भाव प्रति किलो 71 हजार था। इस दिन सोने का दाम 54500 प्रति 10 ग्राम था। अब भाव 53400 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोने में 1100 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी देखी गई है। भाव कम होने की वजह से अच्छी खरीदारी की उम्मीद है। 

बातचीत
सहालग होने के साथ ही लोग अक्षय तृतीया के लिए भी ज्वैलरी की बुकिंग करा रहे हैं। इस बार डायमंड के सेट, नेकलेस की मांग सबसे ज्यादा है। मध्य वर्ग और उच्च मध्यवर्ग के ग्राहक 8-10 लाख की रेंज में इनकी मांग कर रहे हैं। बाजार में यह नया ट्रेंड दिख रहा है।- विवेक गुप्ता, निदेशक, लाला पुरुषोत्तम दास ज्वैलर्स

बाजार अच्छा चल रहा है। फुटकर के अलावा थोक ग्राहक भी बाजार में हैं। सहालग इस बार जुलाई तक है। अक्षय तृतीया को लेकर भी बाजार में उत्साह दिख रहा है। सोने-चांदी के भाव कम होने से बाजार में अच्छी ग्राहकी की उम्मीद है। - रामकिशोर मिश्रा, मंत्री, उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन

अक्षय तृतीया पर बाजार अच्छा रहने की उम्मीद है। बीते दो सालों में कोरोना के चलते लॉकडाउन के चलते पर्व के दिन बाजारें बंद थी। कारोबारियों में भी उत्साह है। - पंकज अरोड़ा, अध्यक्ष कानपुर महानगर सराफा एसोसिएशन

अक्षय तृतीया पर्व के प्रति ग्राहकों में अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है। बुलियन के साथ ही सहालग के लिए गहनों की लोग बुकिंग करा रहे हैं। तमाम लोग उसी दिन डिलीवरी लेंगे। - आशू शर्मा, अध्यक्ष, कानपुर महानगर बुलियन एंड सराफा एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed