{"_id":"691cace1e622e7dccd0d7f49","slug":"akshardham-temple-and-gurukul-will-be-built-near-jamda-ashram-former-president-inspected-the-possible-site-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: जम्दा आश्रम के समीप बनेगा अक्षरधाम मंदिर व गुरुकुल, पूर्व राष्ट्रपति ने किया संभावित स्थल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: जम्दा आश्रम के समीप बनेगा अक्षरधाम मंदिर व गुरुकुल, पूर्व राष्ट्रपति ने किया संभावित स्थल का निरीक्षण
Tue, 18 Nov 2025 10:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 18 Nov 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
मंदिर तथा आश्रम निरीक्षण के दौरान पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूमा स्थित ड्योढ़ी घाट पर जम्दा आश्रम के समीप बीस एकड़ क्षेत्र में स्वामी नारायण संप्रदाय का अक्षरधाम मंदिर और गुरुकुल बनाने की योजना है। मंगलवार की सुबह 9:30 बजे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संभावित स्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ गुजरात राजकोट स्थित बोचासनवासी श्री अक्षर स्वामी नारायण संस्था के महंत स्वामी राकेश, जम्दा आश्रम के महंत स्वामी रामदास, विपश्यना ध्यान केंद्र के ट्रस्टी अशोक साहू, अवधेश साहू व अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
टीम ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक भी। अशोक साहू ने बताया कि 12 अगस्त को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विपश्यना ध्यान केंद्र आए थे। उसी दौरान उनके मन में इस तरह का गुरुकुल बनाने की जिज्ञासा हुई थी। अक्षरधाम से जुड़ी संस्था दुनिया भर में कई मंदिरों के निर्माण के लिए जानी जाती है। मंदिर और गुरुकुल का निर्माण जल्द शुरू होगा। पूर्व राष्ट्रपति इसके बाद लखनऊ रवाना हो गए। इससे पहले सर्किट हाउस में उनका स्वागत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन