फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   akhilesh yadav will go to auraiya today

आज औरैया जाएंगे अखिलेश यादव, रोकने के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात

Thu, 17 Aug 2017 01:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 17 Aug 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav will go to auraiya today
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के औरैया आने वाले हैं। ऐसी खबर मिली है कि बुधवार को औरैया में हुए बवाल व सपा नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर अखिलेश चिंतित हैं, इसलिए उन्होंने औरैया आने का फैसला किया है।
विज्ञापन

 

 

akhilesh yadav will go to auraiya today
बिल्होर में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस हाइवे पर तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
बता दें अखिलेश यादव गुरुवार को दिल्ली जाने के लिए निकले हैं लेकिन इससे पहले वे आज औरैया में होंगे। अखिलेश यादव औरैया में पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक प्रदीप यादव से सड़क मार्ग द्वारा भेंट करने पहुंचेंगे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

akhilesh yadav will go to auraiya today
एक्सप्रेस वे से एक-एक वाहन को चैक किया गया - फोटो : अमर उजाला
ज्ञात हो औरैया में पचायंत पुलिस कर्मियों ने प्रदीप और सांसद डिम्पल यादव के प्रतिनिधि समेत कई नेताओं के साथ मारपीट कर उन्हें हिरासत में ले लिया था। 

 
विज्ञापन

akhilesh yadav will go to auraiya today
पूर्व सीएम की सिक्यॉरिटी को एक्सप्रेस हाइवे पर रोका - फोटो : अमर उजाला
प्रदीप यादव दिबियापुर से पूर्व विधायक रहे हैं। बुधवार को ही जिले की सीमा पर सपा के MLC राजपाल कश्यप व पुष्पराज जैन के अलावा कन्नौज सदर विधायक अनिल दोहरे सहित कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था।

 

akhilesh yadav will go to auraiya today
एक्सप्रेस वे पर पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को जब यह खबर मिली कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश 17 अगस्त को सुबह 10 बजे औरैया के थाना अयाना में प्रदीप यादव से मिलने आने वाले है तो उन्हें लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर ही रोकने के लिए बिल्होर में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।

akhilesh yadav will go to auraiya today
नवाबगंज टोल प्लाजा पर भी पूर्व सीएम को रोकने के लिए पुलिस फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है मौके पर कन्नौज से भी फोर्स बुलाया गया है। गरमाए महौल को देखते हुए पुलिस भी सावधानी बरत रही है। वहीं नवाबगंज टोल प्लाजा पर भी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। औरैया जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस कड़ी पहरेदारी कर रही है। 

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed