फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Akhilesh Yadav targets BJP, soft stand on Shivpal

अखिलेश यादव का भाजपा पर निशाना, शिवपाल पर नरम रुख

Thu, 05 Oct 2017 07:04 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 05 Oct 2017 07:04 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav targets BJP, soft stand on Shivpal
अखिलेश यादव
आगरा में समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। वहीं, अखिलेश यादव ने अपने चाचा को लेकर नरम रुख अख्तियार किया।
विज्ञापन


 

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर निशाना

Akhilesh Yadav targets BJP, soft stand on Shivpal
अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद प्रेसवार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री ‌अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा । उन्होने कहा कि योगी सरकार ने कर्जमाफी के नाम पर किसानों के साथ छलावा किया है। किसानों का पूरा कर्ज माफ करने वाले वादों में नियम व शर्तें लगा दी।



विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश का भाजपा पर आरोपः जांच के अलावा और कुछ भी नहीं करेगी सरकार

Akhilesh Yadav targets BJP, soft stand on Shivpal
अखिलेश यादव
जीएसटी को लेकर भाजपा को घेरते हुए उन्होने कहा कि जीएसटी से कारोबारी परेशान हैं, प्रदेश का विकास रुक पड़ा है और सरकार केवल जांच कराने में पड़ी है। अखिलेश ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये सरकार पांच साल केवल जांच ही करेगी इसके अलावा और कुछ भी नहीं।

 
विज्ञापन

शिवपाल यादव पर नरम दिखाई पड़े अखिलेश

Akhilesh Yadav targets BJP, soft stand on Shivpal
अखिलेश यादव
यादव परिवार में लंबे समय से चली आ रही अनबन के बाद अखिलेश यादव पहली बार शिवपाल यादव पर नरम दिखाई पड़े। इस दौरान उन्होने कहा कि चाचा से मेरी बात हुई है। उन्होने राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए आशीर्वाद दिया है। राष्ट्रीय अधिवेशन में मुलायम सिंह के आने पर उन्होने कहा कि मैं खुद जाकर उन्हे निमंत्रण देकर आया हूं। इस दौरान कानपुर सपा नेता भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed