फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   akhilesh yadav statement about up bjp government

जब बीच हाईवे पर भाजपा सरकार की बखिया उधेड़ने लगे अखिलेश यादव

Sat, 23 Dec 2017 07:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 23 Dec 2017 07:26 PM IST
सार

जब बीच हाईवे पर भाजपा सरकार की बख‌िया उधेड़ने लगे अखिलेश यादव

विज्ञापन
akhilesh yadav statement about up bjp government
सीएम योगी आदित्यनाथ एवं अख‌िलेश यादव

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री गांव जाते समय जब एक्सप्रेस-वे से अपने वाहनाें के काफ‌िले के साथ फर्राटा भर रहे थे ताे कुछ चाहने वालाें ने उन्हें राेक ल‌िया। फूल मालाअाें से स्वागत हुअा ताे उन्हाेंने बीच हाईवे पर प्रदेश में भाजपा सरकार की बख‌िया उधेड़ना शुरु कर द‌िया। बाेले प्रदेश में सरकार फेल हाे चुकी है। 
विज्ञापन

उन्नाव के अाैरसा से हाेते हुये पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार सुबह आईजीसीएल इंटरनेशनल स्टेडियम के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने सैफई जा रहे थे। चाहने वालाें काे सूचना म‌िली ताे म‌िलने के ल‌िये काफ‌िला रुकवा ल‌िया। 

विज्ञापन
सपा नेता सुजाउर्रहमान सफवी और यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव फरान सफवी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचेे कार्यकर्ताआें ने फूल मालाअाें से उनका स्वागत क‌िया। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का किसानों के प्रति सौतेला व्यवहार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में किसानों का आलू सड़ रहा है। धान की कीमत भी नहीं मिली है। फसल की लागत में डेढ़ गुना बढ़ाकर देने का वादा पूरा नहीं हुआ। सड़काें को गड्ढा मुक्त करने के नाम पर भी घोटाला हुआ है। प्रदेश में बिजली संकट बढ़ता जा रहा है। भाजपा सरकार कानून व्यवस्था में भी फेल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed