फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   akhilesh yadav statement about bjp and evm

BJP की जीत और EVM पर अखिलेश ने फिर उठाई उंगली, दिखाए ये आंकड़े

Sun, 03 Dec 2017 09:01 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 03 Dec 2017 09:01 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav statement about bjp and evm
अखिलेश यादव ने किया ट्विट
यूपी निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया और सूबे के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बीजेपी और वोटिंग मशीन को लेकर फिर निशाना साधा। अखिलेश ने ट्विटर पर एक ऐसा आंकड़ा दर्शाया है जिसके माध्यम वह भाजपा की जीत पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 

अखिलेश ने लिखा कि भारतीय जनता पार्टी यूपी निकाय चुनाव के दौरान बैलेट पेपर से मतदान वाले इलाकों में 15 प्रतिशत और ईवीएम से मतदान वाले जिलों से 46 प्रतिशत जीत हासिल की है। इसका मतलब तो यही निकलता है कि अगर सभी जगहों पर बैलेट पेपर से मतदान होता तो भाजपा का जीत प्रतिशत इतना ज्यादा न होता। कहीं न कहीं एक बार फिर अखिलेश ने बिना कुछ बोले ईवीएम से चुनाव परिणाम को लेकर सबकुछ बोल दिया है। 

विज्ञापन

 

अखिलेश से पहले मुलायम सिंह यादव भी भाजपा की जीत को ईवीएम की गड़बड़ी से घेर चुके हैं। मुलायम ने भाजपा पर ईवीएम में छेड़छाड़ करने का आरोप विधान सभा चुनाव परिणाम आने पर लगाया था। बसपा प्रमुख मायावती भी ईवीएम गड़बड़ी पर अपना बयान दे चुकी हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 



 


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed