{"_id":"5b0d3ea44f1c1b8f6e8b51db","slug":"akhilesh-yadav-statement-about-ballet-paper-election","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईवीएम मशीनों से जनता का भरोसा उठा, बैलेट पेपर से होने चाहिए चुनावः अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम मशीनों से जनता का भरोसा उठा, बैलेट पेपर से होने चाहिए चुनावः अखिलेश
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 29 May 2018 06:22 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कैराना व नूरपुर में बड़े पैमाने पर ईवीएम व वीवीपैट में गड़बड़ी का उल्लेख करते हुए एक बार फिर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीनों से जनता का भरोसा उठता जा रहा है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए ईवीएम के बजाय बैलेट से चुनाव होना चाहिए।
Trending Videos
अखिलेश यादव
अखिलेश यादव मंगलवार को पूर्व चौधरी चरण सिंह को श्रद्धासमुन अर्पित करने के बाद मीडियाकर्मियों से मुखातिब थे। कहा कि चौधरी चरण सिंह ने गांव, गरीब, किसान की खुशहाली के लिए जो सपना देखा था समाजवादी उसी रास्ते पर चल रहे हैं। उनके कर्मक्षेत्र में सोमवार को हुए मतदान में ईवीएमए व वीवीपैट खराब होने की शिकायतें बड़े पैमाने पर मिलीं। कड़ाके की धूप में घंटों खड़े रहने के बावजूद लोग मतदान नहीं कर पाए। जिस तरह से ईवीएम खराब हैं, वीवीपैट मशीनें चल नहीं रही हैं, उससे संदेह पैदा हो रहा है। लोगों का भरोसा टूट रहा है।
आज कहा जा रहा है कि गर्मी के कारण EVM मशीन काम नहीं कर रही है, कल कहेंगे बारिश और ठंड की वजह से ऐसा हो रहा है. कुछ लोग जनता को लाइन में खड़ा रखकर अपनी सत्ता की हनक दिखाना चाहते हैं. हम पेपर बैलेट वोटिंग की माँग को एक बार फिर दोहराते हैं. #BackToBallotSaveDemocracy #NoToEVM
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 28, 2018
अखिलेश यादव
कैराना व नूरपुर की घटनाओं से साबित हो गया है कि ईवीएम से मतदान लोकतंत्र के लिए खतरा है। सवाल यह भी है कि ये मशीनें उन्हीं इलाकों में क्यों खराब हुईं जहां रालोद, सपा व बसपा के वोटर थे। गरीब, मुस्लिम, दलित और किसान, मजदूर मतदान नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से शिकायतें आई हैं, हमें उम्मीद है कि निर्वाचन आयोग वहां दोबारा वोट डालने का मौका देगा। उन्होंने अंदेशा जताया कि मशीनें एक रणनीति के तहत मशीनें खराब की गईं थी।
हज़ारों EVM में ख़राबी की शिकायतें आ रही हैं. किसान, मज़दूर, महिलाएँ व नौजवान भरी धूप में अपनी बारी के इंतज़ार में भूखे-प्यासे खड़े हैं. ये तकनीकी ख़राबी है या चुनाव प्रबंधन की विफलता या फिर जनता को मताधिकार से वंचित करने की साज़िश. इस तरह से तो लोकतंत्र की बुनियाद ही हिल जायेगी.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 28, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश यादव
पीएम-सीएम ने प्रभावित किया उपचुनाव:
अखिलेश यादव ने पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ पर उपचुनावों को प्रभावित करने का आरोप लगाया। कहा कि एक तरफ पीएम रोड शो निकाला रहे थे और दूसरी तरफ सीएम गंगा स्नान करने हरिद्वार चले गए। चुनाव के लिए अधिकारी कहां ज्यादा जा रहे थे, इसकी वजह क्या थी ? कहा, इसके बावजूद कैराना व नूरपुर के लोगों ने भाजपा को हराने का काम किया। अपनी कमी छिपाने के लिए भाजपा नेता चुनाव आयोग में शिकायत करने पहुंचे।

हमने आवास खाली करने के लिए समय मांगा है:
बंगला खाली करने के नोटिस के खिलाफ अदालत जाने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि हमने सिर्फ ये गुजारिश की है कि हमें थोड़ा समय दिया जाए। हमारे पास या नेताजी के पास लखनऊ में कोई घर नहीं है। कहा कि नोटिस का एक फायदा हो गया। हम लखनऊ में घर बनवा रहे हैं। इस घर की दीवार सीएम आवास से मिली हुई होगी।