फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Akhilesh Yadav said why bulldozer is not running in house of accused BJP councilor in Kanpur

सपा प्रमुख का योगी सरकार पर हमला: 'कानपुर में आरोपियों पर क्यों नहीं चल रहा बुलडोजर', आर्थिक मदद की मांग की

Tue, 17 Oct 2023 10:29 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 17 Oct 2023 10:29 PM IST
सार

अखिलेश यादव दोपहर करीब तीन बजे श्यामनगर स्थित भाजपा पार्षद पति की पिटाई से घायल दवा व्यापारी अमोलदीप के परिवार के साथ एक घंटे से अधिक समय तक रहे। अमोलदीप से कहा कि उन्हें किसी मेडिकल सपोर्ट की आवश्यकता हो तो जरूर बताएं।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said why bulldozer is not running in house of accused BJP councilor in Kanpur
अमोलदीप भाटिया के घर पहुंचे सपा प्रमुख - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को दवा व्यापारी अमोलदीप भाटिया और मृतक किसान बाबू सिंह यादव के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने दोनों परिवार को न्याय दिलाने के साथ सपा की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिया। कहा कि दोनों परिवारों को सरकारी खर्च पर सुरक्षा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वैसे तो आरोपियों पर सरकार का बुलडोजर तुरंत चल जाता है, अब क्यों नहीं चल रहा है?

विज्ञापन


अखिलेश यादव दोपहर करीब तीन बजे श्यामनगर स्थित भाजपा पार्षद पति की पिटाई से घायल दवा व्यापारी अमोलदीप के परिवार के साथ एक घंटे से अधिक समय तक रहे। अमोलदीप से कहा कि उन्हें किसी मेडिकल सपोर्ट की आवश्यकता हो तो जरूर बताएं। उन्होंने कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है, लेकिन उनका जीरो टॉलरेंस यह है कि किसी व्यक्ति की आंख फोड़ देना और बीच चौराहे पर मारपीट करना। इस सरकार में भाजपा नेता कुछ भी कर सकते हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके बाद वे चकेरी गांव स्थित मृतक किसान बाबू सिंह यादव के घर पहुंचे। यहां पूर्व मुख्यमंत्री ने बाबू सिंह की पत्नी बिटान व बेटी रूबी और काजल से मिले। 
विज्ञापन


उन्होंने बाबू सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। यहां भी अखिलेश करीब 45 मिनट से अधिक समय तक रुके। उन्होंने कहा कि इन दोनों मामलों में अभी तक बुलडोजर क्यों नहीं चला। बुलडोजर का डीजल खत्म हो गया है या चालक भाग गया है या पुलिस को आरोपियों के घर नहीं मालूम। अखिलेश ने कहा कि वे किसान के परिवार की आर्थिक मदद करेंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार से 50 लाख की मदद करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान अभिमन्यु गुप्ता, सुरेंद्र मोहन अग्रवाल, विधायक अमिताभ वाजपेई, राजाराम पाल, मुनीन्द्र शुक्ला, फजल महमूद, फतेह बहादुर गिल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश की फ्लीट में घुसी क्वालिस , सुरक्षा कर्मियों जड़े चालक को थप्पड़
पीएसी मोड़ मनोज इंटरनेशनल में कार्यक्रम में पहुंचने के दौरान कार्यक्रम में सपा के ही एक कार्यकर्ता की क्वालिस अखिलेश यादव की फ्लीट के बीच घुस गई। इस यह देख अखिलेश के सुरक्षाकर्मियों ने उस गाड़ी को रोककर चालक को कई थप्पड़ जड़े । इसके बाद उसे बाहर का रास्ता दिखाया गया । उन्हें हिदायत दी कि इस तरह सुरक्षा में चूक हो सकती है। इसके बाद यह वह वाहन श्यामनगर स्थित दवा व्यापारी के घर भी गया । इसके बाद चकेरी गांव भी अखिलेश के काफिले के साथ - साथ पहुंचा । चर्चा रही कि यह महाशय सपा से लोकसभा के टिकट का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने अपना चेहरा चमकाने की कोशिश में खुद की फजियत कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed