{"_id":"5ff717388ebc3e2f735e1cf0","slug":"akhilesh-yadav-said-free-vaccine-will-be-given-to-everyone-after-formation-of-sp-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव बोले- सपा सरकार बनने पर सभी को लगाई जाएगी निशुल्क वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव बोले- सपा सरकार बनने पर सभी को लगाई जाएगी निशुल्क वैक्सीन
Thu, 07 Jan 2021 07:44 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 07 Jan 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : ANI
गुरुवार को धर्मनगरी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ठोंको नीति ने राज्य का बंटाधार कर दिया है। इसमें निर्दोषों की हत्या कराई गई है, बदायूं व हाथरस जैसी शर्मनाक व दर्दनाक घटनाएं इसी नीति का परिणाम हैं।
विकास के नाम पर सपा शासनकाल की योजनाओं को रंग व नाम बदलकर लागू किया जा रहा है। कोरोना वैक्सीन के बारे में कहा कि सपा सरकार बनने पर सभी वर्ग को निशुल्क वैक्सीन लगाई जाएगी, तभी वह भी वैक्सीन लगवाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री भगवान श्रीराम की तपोस्थली में चल रहे समाजवादी पार्टी के तीन दिवसीय मंडलीय प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए गुरुवार को चार्टेड विमान से करीब ढाई बजे देवांगना हवाई पट्टी पर उतरे।
कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से पूर्व सीएम का फूल माला से स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से हुई वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। सरकार की ठोंको नीति से निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं। सपा सरकार में समाजवादी पेंशन, लैपटॉप, कन्या विद्या धन, सड़कें, पुल व रोपवे आदि बड़ी योजनाएं संचालित थीं।
विज्ञापन
कहा कि भाजपा सरकार के चार वर्ष होने के बावजूद प्रदेश में कोई कार्य नहीं हुआ। हवाई पट्टी का भी अभी तक विस्तार नहीं हुआ है। धर्मनगरी के लक्ष्मण पहाड़ी पर बनाए गए रोपवे का भाजपा ने रंग बदल दिया है। ऐसी झूठी पार्टी ने सिर्फ जातियों में नफरत फैलाने का काम किया है।
कहा कि किसानों के लिए बने नए कानूनों का लगातार विरोध हो रहा है। बिजली, खाद व डीजल के दाम बढ़े हुए हैं। बेरोजगारी चरम पर है, जिससे नवयुवक परेशान हैं। प्रदेश में लगभग 15 सौ शिक्षामित्रों की जान चली गई। कोरोना वैक्सीन न लगवाने के सवाल पर कहा कि हर काम को भाजपा अपना एजेंडा बनाकर श्रेय लेने का प्रयास करती है।
वैक्सीन को लेकर कंपनियां एक-दूसरे से खींचतान में लगी हैं। भाजपा वैक्सीन लगाने की तो बात कर रही है, लेकिन अभी तक कोई पुख्ता प्लान नहीं बनाया है। उन्होंने सवाल उठाया कि गरीब परिवारों तक वैक्सीन कब पहुंचेगी। कहा कि कोविड के नाम पर कर्मचारियों के वेतन में कटौती की जा रही है।