फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Akhilesh Yadav said BJP is doing nonsense in elections, Mayawati and BJP targeted

Hardoi: अखिलेश यादव- चुनाव में बेमानी कर रही है भाजपा, जो बात खुद नहीं कहना चाहती...वो दूसरों से कहलवाती है

Fri, 03 Feb 2023 09:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 03 Feb 2023 09:49 PM IST
सार

बैठापुर गांव में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने सपा अध्यक्ष्र अखिलेश यादव पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मायावती और भाजपा सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि  भाजपा जो बात स्वयं कहना नहीं चाहती है, उसे दूसरे दलों के माध्यम से कहलवाती है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said BJP is doing nonsense in elections, Mayawati and BJP targeted
हरपालपुर में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मिलने को लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक निजी कंपनी के दूसरे से स्थान से नीचे आने पर प्रदेश में बन रहे गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण अधर में लटक सकता है। संविधान  भेदभाव व धर्म को बढ़ावा देने की इजाजत नहीं देता है। बीजेपी चुनाव में बेमानी करके सीटें जीत रही है।

विज्ञापन

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को हरपालपुर के ग्राम बैठापुर में एक निजी कार्यक्रम के दौरान भाजपा पर हमला बोला। कहा कि जो कंपनी प्रदेश में 70 हजार करोड़ का निवेश करने का दावा कर रही थी। वह अब टॉप बीस की सूची से भी बाहर हो गई है।
विज्ञापन

उस कंपनी के कारण प्रदेश का गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण भी रुक सकता है। उन्होंने कंपनी का नाम लिए बिना कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण का कार्य भी उसी के पास है। श्रीरामचरित मानस पर एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान पर कहा कि संविधान किसी के साथ भेदभाव व किसी धर्म का बढ़ावा देने की इजाजत नहीं देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मायावती पर भी साधा निशाना
हम संविधान का सम्मान करते हैं और उसी का पालन करते हैं। मायावती के बयान पर उन्होंने कहा कि भाजपा जो बात स्वयं कहना नहीं चाहती है, उसे दूसरे दलों के माध्यम से कहलवाती है। उन्होंने बाबा रामदेव के बयान पर भाजपा का घेरा और कहा कि कई लोग भाजपा के इशारे पर कार्य कर रहें हैं।

धर्म की राजनीति करती है भाजपा
उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों के साथ धोखा कर रही है। नोटबंदी, जीएसटी सब धोखा है। उन्होंने कहा कि बजट से आम जनता को कोई लाभ नहीं होने वाला। बजट से किसी के चेहरे पर खुशी नहीं दिखाई दी। भाजपा धर्म के नाम पर जनता को बरगला रही है।

निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे अखिलेश यादव
भाजपा सरकार में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। किसानों को उनकी फसलों का वाजिब मूल्य नहीं मिल पा रहा है। पढ़ा-लिखा नौजवान नौकरी रोजगार के लिए भटक रहा है।  बता दें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव शुक्रवार को क्षेत्र के बैठापुर गांव में पूर्व प्रधान रामचंद्र सिंह के पुत्र के विवाहोपरांत आशीर्वाद समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed