फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Akhilesh Yadav Question mark on India alliance,  the goal is to defeat BJP but it is not known who will defeat

Akhilesh Yadav: इंडिया गठबंधन पर सवालिया निशान, बोले- भाजपा को हराना लक्ष्य...मगर हराएगा कौन पता नहीं चल रहा

Fri, 20 Oct 2023 07:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 20 Oct 2023 07:06 PM IST
सार

Hardoi News: अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हमारा देश विश्व गुरू बन रहा है। मगर जनता को मच्छर से नहीं बचा पा रहे है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav Question mark on India alliance,  the goal is to defeat BJP but it is not known who will defeat
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन पर सवालिया निशान लगाया है। उन्होंने कहा कि सभी दलों का लक्ष्य भाजपा को हराना है। मगर हराएगा कौन यह पता नहीं चल रहा है।

विज्ञापन

सपा मुखिया नगर के मोहल्ला बलाइकोट में पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को हराने के लिए यदि मध्य प्रदेश में यदि समाजवादी पार्टी से कोई समझौता नहीं करना था, तो पहले से मना कर देते।
विज्ञापन

सपा मुखिया ने खुलासा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी का विधायक था। उसके समर्थन के बाद ही राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए उन्हें आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इंडिया संगठन की आलोचना करने का मौका दे रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि वह ऊपर से मिले इशारे पर काम कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मगर जनता को मच्छर से नहीं बचा पा रहे
वहीं, भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हमारा देश विश्व गुरू बन रहा है। मगर जनता को मच्छर से नहीं बचा पा रहे है। इससे पहले पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू ने शाहजहांपुर से शाहाबाद सीमा में प्रवेश होते ही सरदारनगर में समाजवादी कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed