फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   akhilesh yadav public meeting in fatehpur

अरे! बातों ही बातों में ये क्या, संकेत दे गए मुख्यमंत्री अखिलेश

Thu, 16 Feb 2017 01:09 AM IST
चंद्र प्रकाश सिंह, अमर उजाला, कानपुर
चंद्र प्रकाश सिंह, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 16 Feb 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav public meeting in fatehpur
अखिलेश यादव
सूबे के मुखिया सीएम अखिलेश यादव ने बुधवार को फतेहपुर में दो जनसभाएं कीं। एक बिंदकी में तो दूसरी शहर में। विकास और वायदे के बीच सपा युवाओं के जोश को सीएम ने जिस अंदाज में बयां किया, वह बात दूर तलक निकल गई। भीड़ में चर्चा शुरू हो गई कि आखिर यह किस चीज का संकेत है। संरक्षक की भूमिका में जा पहुंचे सपा मुखिया मुलायम सिंह के लिए या फिर गठबंधन कितनी दूर तक जाएगा उसे लेकर। आदि-आदि। बहरहाल सीएम के संबोधन को हवा तो मिल ही गई है। 
विज्ञापन


आइए बताते हैं आखिर सीएम अखिलेश यादव ने ऐसा क्या कह दिया, जिस पर भीड़ ही मंथन करने लगी। सीएम ने भीड़ और मंच पर मौजूद युवाओं की ओर हाथ उठाते हुए कहा कि अरे, हमारे यह समाजवादी युवा तो ऐसे हैं, जो हैंडल छोड़कर भी साइकिल को रफ्तार से पैडल मारते हुए चला लेते हैं। हैंडल छूटने की बात का संकेत निकाला जाने लगा, तभी सीएम बोल पड़े, ऐसे में साइकिल को अब हाथ का साथ मिल गया है, तो सोचो रफ्तार कितनी तेज हो जाएगी।
विज्ञापन


यही नहीं सीएम इतने पर ही नहीं रुके। गठबंधन पर बोले कि लोग कहते हैं यह दो कुनबों का गठबंधन है। नहीं भाई, मैं कहता हूं यह दो युवा नेताओं की सोच व उनके काम के जज्बे का गठबंधन है। दुनियां कहां की कहां पहुंच रही और हम.....यह सब युवा नेता न मिलने से हुई है। अब यही युवा गठबंधन प्रदेश और देश में बोलेगा। सीएम के इस वाक्य ने भी जो संकेत दिया उस सोच के पोस्टर भी परिसर में एक प्रत्याशी की ओर से लगे देखे गए। इस पोस्टर में एक साइड राहुल और अखिलेश फोटो सहित थे। उसी के ठीक ऊपर संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बगल में सोनिया गांधी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस युवा सोच और युवा गठबंधन में कांग्रेस की मेन धुरी रही सोनिया के भी संरक्षक की भूमिका लगभग तैयार नजर आती दिखी। बहरहाल गठबंधन में एक हुई सपा और कांग्रेस की नीति व नीयत कितनी दूर तक साथ चलेगी यह तो चुनाव परिणाम और उसके बाद की स्थितियां बताएंगी। फिलहाल सीएम के संबोधन ने दो युवा सोच और बिना हैंडल साइकिल भागने को तेजी से हवा दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed