फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: रेलिंग तोड़ नदी में जा गिरी बस, ड्राइवर की मौत, जिंदगी-मौत से जूझ रहे 5 यात्री

Sun, 12 Nov 2017 09:25 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 12 Nov 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
bus Go down into river in banda
धुंध के कारण 40 फीट नीचे गिरी बस
यूपी के बांदा में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के पैलानी थाने के केन नदी पुल से रेलिंग तोड़कर एक रोडवेज बस सीधा नीचे पानी में जा गिरी। इस दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने बस में सवार यात्रियों को जानजोखिम में डालकर पानी से बाहर निकाला। 

 


 
bus Go down into river in banda
टूटी रेलिंग
बांदा के भाथा गांव निवासी महेश (40) पेश से बस ड्राइवर था। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम बांदा में बतौर संविदा चालक कार्यकरत था। शनिवार को वह सवारी लेकर केन नदी पुल के पास से गुजर रहा था। तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रक सामने आ गया। धुंध छाये रहने की वजह से सामने से आ रहा ट्रक महेश को नहीं दिखा और उसने दुर्घटना से बचने के लिए केन नदी पुल की रेलिंग की तरफ बस मोड़ दी। 
 
bus Go down into river in banda
बस के अंदर से घायलों को बाहर निकालते ग्रामीण
बस रेलिंग तोड़ते हुए सीधे पानी में जा गिरी। दुर्घटना में महेश की मौके पर ही मौत हो गई। बस में कुल सात लोग थे सवार। बस हमीरपुर से बांदा की ओर आ रही थी। सभी छह घायलों को अस्पताल भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
bus Go down into river in banda
बस के अंदर से घायलों को बाहर निकालते ग्रामीण

प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों को धुंध का सामना करना पड़ रहा है। इसकी वजह से कई दुर्घटनाएं भी हुई हैं। बांदा में हुई इस बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक के परिजनों को 2 लाख, गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार और मामूली रूप से घायलों को 25 हजार रुपये देने की घोषणा की। 

विज्ञापन
bus Go down into river in banda
धुंध की वजह से वाहनों की गति हुई धीमी, आये दिन हो रहीं दुर्घटनाएं

यूपी में धुंध का कहर जारी है। तापमान कम होने और विजिबिलटी तेजी से घटने की वजह से आयेदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। धुंध और कोहरे का असर कानपुर, उरई, जालौन, झांसी, महोबा, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, फतेहपुर में भी देखने को मिल रहा है।  




 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed