फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Akhilesh yadav meeting with Saras, Dont feed eggs on Navratri, BJP will feel bad

सारस से अखिलेश की मुलाकात: SP अध्यक्ष बोले- नवरात्र पर न खिलाएं अंडे...भाजपा बुरा मान जाएगी, जानें और क्या कहा

Tue, 28 Mar 2023 05:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 28 Mar 2023 05:49 PM IST
सार

आरिफ से लेकर कानपुर के चिड़ियाघर शिफ्ट किए गए राजकीय पक्षी सारस को लेकर राजनीति तेज हो गई है। इस बीच मंगलवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सारस से मिलने पहुंचे। उन्होंने चिड़ियाघर के निदेशक और रेंजर से सारस का हालचाल लिया। साथ ही, भाजपा पर तंज कस दिया।

विज्ञापन
Akhilesh yadav meeting with Saras, Dont feed eggs on Navratri, BJP will feel bad
सारस से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में इस समय सारस को लेकर राजनीति तेज होगई है। सपा-भाजपा दोनों आमने-सामने हैं और एक-दूसरे पर हमला बोल रहे हैं। इस बीच मंगलवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सारस से मिलने चिड़ियाघर पहुंचे। उनके साथ सारस को दोस्त आरिफ भी मौजूद था।

विज्ञापन


चिड़ियाघर में अखिलेश यादव और आरिफ ने सीसीटीवी पर सारस को देखा। उन्होंने कहा कि नवरात्र पर सारस को अंडे न खिलाएं, वरना भाजपा बुरा मान जाएगी। मैं जिससे मिलने जाता हूं...भाजपा उसी पर कारवाई कर देती है। उन्होंने कहा कि आरिफ ने घायल पक्षी का पूरा इलाज कराया और उसका ध्यान रखा।
विज्ञापन


उसकी सराहना करने की बजाय आरिफ को परेशान किया जा रहा है। बता दें कि सपा अध्यक्ष ने चिड़ियाघर में लगभग एक घंटे का समय व्यतीत किया। इस दौरान उन्होंने मानू (गेंडा) को केला खिलाया। बघीरा बाघ को भी देखा औ उसकी जानकारी भी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक और रेंजर से ली जानकारी
बाड़े के आगे इतनी भीड़ को देखकर बघीरा बाघ आक्रामक हो गया था। उन्होंने शुतुरमुर्ग को भी देखा। अखिलेश ने निदेशक केके सिंह और रेंजर नावेद इकराम से जानवरों, उनके खानपान, दिनचर्या आदि की जानकारी ली। साथ ही, वन्य जीवों के संरक्षण की व्यवस्था को देखकर अधिकारियों की सराहना की।

अमिताभ बाजपेई को सारस से नहीं मिलने दिया
बीते दिन सपा विधायक अमिताभ बाजपेई कानपुर चिड़ियाघर पहुंच गए। उन्होंने डायरेक्टर से सारस पक्षी से मिलने के लिए कहा, लेकिन क्वारंटीन होने के चलते विधायक को पक्षी से मिलने से रोक दिया गया। विधायक ने कानपुर चिड़ियाघर के डायरेक्टर केके सिंह से मुलाकात कर सारस के लिए खाने-पीने का सामान सौंपा।

राजनीति में पक्षियों का क्या जुर्म
विधायक ने योगी सरकार पर आरोप लगाया कि अभी तक इस सरकार में नेताओं और कार्यकर्ताओं को कैद किया जा रहा था। अब पक्षियों को भी कैद किया जा रहा है। ये सही नहीं है। सारस को इसलिए कैद किया गया, क्योंकि सरकार को लगा कि उसने भी कोई धर्म विशेष अपना लिया है। सरकार को ऐसी मंशाओं से दूर रहना चाहिए।

बता दें कि फरवरी में अमेठी के मो. आरिफ और सारस की दोस्ती सोशल मीडिया पर छा गई थी। ठीक उसी तरह अब उनका बिछड़ना भी सुर्खियों में बना हुआ है। सारस को आरिफ से जुदा कर कानपुर प्राणी उद्यान लाया गया है। उसने दो दिन में सिर्फ जीवित रहने भर का खाना खाया है।

इसके बाद कीपर और डॉक्टर ने उसे काफी फुसलाने की कोशिश की, लेकिन सारी कवायद फेल रही। सारस दिनभर उदास एक कोने में बैठा रहा। क्वारंटीन रहने तक चिड़ियाघर प्रशासन ने उससे मिलने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। इतने दिनों से खुले आसमान में उड़ रहे सारस को अब चिड़ियाघर का बाड़ा रास नहीं आ रहा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed