{"_id":"5ff742bb8ebc3e30b91cb252","slug":"akhilesh-yadav-in-chitrakoot-buy-wooden-toys","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट पहुंचे अखिलेश यादव, दुकानदारों का हाल पूछा, लकड़ी के खिलौने खरीदे, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट पहुंचे अखिलेश यादव, दुकानदारों का हाल पूछा, लकड़ी के खिलौने खरीदे, देखें तस्वीरें
Thu, 07 Jan 2021 10:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
लकड़ी के खिलौने खरीदते अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कामदगिरि परिक्रमा मार्ग पर लक्ष्मण पहाड़ी के नीचे रामघाट पर लगी दुकानें देखीं। अखिलेश ने यहां दुकानदारों से बातचीत भी की। उन्होंने दुकानों से लकड़ी के खिलौने भी खरीदे।
लकड़ी के खिलौने खरीदते अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
पंचायत चुनाव फतह करने के लिए गुप्त रूप से बनाई रणनीति
समाजवादी पार्टी के मंडल स्तरीय पदाधिकारियों के प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन गुरुवार को पंचायत चुनाव फतह करने के लिए गुप्त रूप से रणनीति बनाई गई। शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रशिक्षण शिविर का समापन करेंगे।
पंचायत चुनाव व आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्र्टी ने धर्मनगरी में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया है। इसमें कार्यकर्ताओं को बूथ से लेकर वोटर लिस्ट व मतदाताओं के घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों के बारे में बताने की जानकारी दी जा रही है। इस बार के पंचायत चुनाव में युवा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ महिला कार्यकर्ताओं को भी शामिल करने की बात कही गई है। जिन सीटों में आरक्षण होगा उसके लिए अलग से रणनीति बनाई गई। साथ ही विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई।

चित्रकूट पहुंचे अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
सपा सरकार बनने पर निरस्त होंगे फर्जी मुकदमे
दो दिवसीय दौरे पर धर्मनगरी आए पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार रात को मुख्यालय के डाक बंगले में पदाधिकारियों से वार्ता में कहा कि सपा सरकार बनने पर सपाइयों पर दर्ज सभी फर्जी मुकदमे निरस्त कराए जाएंगे। जनहित व किसानों की लड़ाई हर स्तर पर कार्यकर्ता लड़ें किसी से डरने की जरूरत नहीं है। कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न सपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्हाेंने कहा कि भाजपाई गलत प्रचार कर लोगों को बहकाते हैं, इससे विचलित हुए बिना कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को काले कृषि कानूनों के बारे में बताएं और भाजपा की पोल खोलें।

कांग्रेस बसपा नहीं छोटे दलों से करेंगे गठबंधन
अखिलेश ने कहा कि अगला चुनाव सपा ही जीतेगी अब जनता भाजपा के दोहरे चरित्र को पहचान गई है। अगले चुनाव में सपा अकेले मैदान में उतरेगी कुछ छोटे दलों का गठबंधन होगा। कांग्रेस या बसपा से गठबंधन नहीं होगा। चाचा शिवपाल यादव के बारे में पूछने पर कहा कि उन्हीं से यह सवाल किया जाए।
अखिलेश ने कहा कि अगला चुनाव सपा ही जीतेगी अब जनता भाजपा के दोहरे चरित्र को पहचान गई है। अगले चुनाव में सपा अकेले मैदान में उतरेगी कुछ छोटे दलों का गठबंधन होगा। कांग्रेस या बसपा से गठबंधन नहीं होगा। चाचा शिवपाल यादव के बारे में पूछने पर कहा कि उन्हीं से यह सवाल किया जाए।
विज्ञापन
चित्रकूट पहुंचे अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
बुंदेलखंड की स्थिति जानी
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार की रात लगभग 9 बजे तक बुंदेलखंड के कई जिलों से आए पदाधिकारियों, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक व अन्य विशेष लोगों से बातचीत कर संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करने को कहा। बुंदेलखंड की स्थिति को जानने का प्रयास किया।