फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Akhilesh Yadav gave statement against Modi government

अखिलेश यादव ने कसा तंज: बोले- वसूली सरकार बन गई है मोदी सरकार

Mon, 25 Mar 2024 04:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 25 Mar 2024 04:37 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि आज जहां हम लोग होली का त्यौहार मना रहे हैं। यह बहुरंगी रंगों का त्यौहार, कई लोगों को रंग नहीं पसंद। उन्हें तो सिर्फ एक रंग पसंद है। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav gave statement against Modi government
सैफई में फूलों की होली खेलते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सैफई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि अपने कारनामों के कारण मोदी सरकार अब वसूली सरकार बन गई है। सारी दुनिया में मोदी सरकार का छवि वसूली सरकार के रूप में विख्यति हो चुकी है।

विज्ञापन


अपने पैतृक गांव सैफई में होली के अवसर पर आम जनमानस को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरह से हजारों करोड़ों रुपए के इलेक्ट्रोरल बॉन्ड का घोटाला सामने आया है, उससे केंद्र की मोदी सरकार ओर भाजपा कहीं ना कहीं कटघरे में खड़ी हो गई है।
विज्ञापन


केंद्र की मोदी सरकार की दुनिया भर में इस मामले को लेकर किरकिरी हो रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि चंदा किसी को भी स्वेच्छा से दिया जाता है लेकिन मोदी सरकार के दबाव में ईडी सीबीआई के जरिए लोगों से जबरिया वसूली की जा रही है। कितनी अजीब बात है बताओ एक ही व्यक्ति एक को पैसा दे तो वह कह रहे हैं काला धन है और वही कंपनी बीजेपी को दे तो वह चंदा है। बीजेपी यह सब छुपाने के लिए कार्रवाई कर रही है। बीजेपी से सावधान रहना, यह कुछ भी कर सकते हैं। यादव ने कहा कि आज जहां हम लोग होली का त्यौहार मना रहे हैं। यह बहुरंगी रंगों का त्यौहार, कई लोगों को रंग नहीं पसंद। उन्हें तो सिर्फ एक रंग पसंद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed