फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Akhilesh Yadav gave statement against BJP in unnao

उन्नाव: अखिलेश यादव बोले- छापों में मिले रुपये भाजपाइयों के, कानपुर मेट्रो का शिलान्यास मैंने किया

Tue, 28 Dec 2021 08:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 28 Dec 2021 08:12 PM IST
सार

अखिलेश यादव का चुनावी रथ उन्नाव पहुंचा। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि कानपुर मेट्रो का शिलान्यास मैंने किया। उस मौके पर केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और कानपुर के सांसद मुरली मनोहर जोशी भी थे। अब इसका श्रेय भाजपा ले रही है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav gave statement against BJP in unnao
उन्नाव पहुंचा अखिलेश का चुनावी रथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इत्र व्यवसायियों के यहां छापों में करोड़ों रुपये मिलने पर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह पैसा समाजवादियों का नहीं बल्कि भाजपाइयों का है। सरकार इनकी है। बैंक इनकी है। सरकारी मशीनरी इनकी है तो क्यों नहीं इसकी जांच कराते। भाजपाइयों का फोन डिटेल निकलवाएं।
विज्ञापन


नोटों के बारे में बैंकों से जानकारी कराएं। सारी असलियत सामने आ जाएगी। नोटबंदी के बाद आज भी पैसा निकल रहा है। इसका सीधा अर्थ है कि नोटबंदी फेल हो गई है। समाजवादी विजय यात्रा रवाना होने से पहले जीआईसी मैदान में आयोजित जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) झूठ मत बोलो। सच्चाई सामने लाओ।
विज्ञापन


कितना भी जोर लगा लो 2022 में सरकार बचने वाली नहीं है। भाजपा सरकार झूठ, गुमराह व धोखा देने वाली है। जिस मेट्रो का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने किया है वह असल में सपा की ही देन है। जब उन्होंने कानपुर मेट्रो का शिलान्यास किया था, तब मुरली मनोहर जोशी और वेंकैया नायडू भी मौजूद थे। घोषणा की कि यदि 2022 में सरकार बनी तो मेट्रो उन्नाव तक लाई जाएगी। बोले, ये डरा कर वोट मांगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके गृह राज्यमंत्री का बेटा किसानों पर गाड़ी चढ़ाता है। सपा सरकार में उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग का चौड़ीकरण किया गया था। अलग से साइकिल ट्रैक बनाया गया था। उस समय लाइटें भी जलती थीं। सरकार बदलते ही लाइटें तक किसी ने चोरी कर ली। पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि उम्मीद है चुनाव समय पर होगा। चुनाव आयोग जो कहेगा उसका पालन किया जाएगा। कहा कि ये भगवान श्रीराम का मंदिर नहीं बनाना चाहते बल्कि उस पर वोट बनाना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed