फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Akhilesh Yadav encircles Yogi government and BJP, the year 2024 is the last election to save the constitution

अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले- वर्ष 2024 संविधान बचाने के लिए अंतिम चुनाव, BJP को ईवीएम से ही हराना पड़ेगा

Tue, 28 Mar 2023 06:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 28 Mar 2023 06:33 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: राष्ट्रीय खटिक समिति के कार्यक्रम में सपा मुखिया चुनावी मोड में आए। उन्होंने योगी सरकार और भाजपा को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 का चुनाव, संविधान बचाने के लिए अंतिम चुनाव है। साथ ही, बोले कि जातीय गणना से ही रामराज और समाजवाद आएगा।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav encircles Yogi government and BJP, the year 2024 is the last election to save the constitution
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सपा मुखिया अखिलेश यादव लाजपत भवन में आयोजित राष्ट्रीय खटिक समिति के रजत जयंती समारोह में चुनावी मोड में रहे। भाजपा और योगी सरकार को घेरा और पिछड़ी जातियों, जनजातियों, दलितों में एकजुट होने की अलख जगाने की कोशिश की।

विज्ञापन

अपने संबोधन की शुरुआत में ही उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 का चुनाव सामने है। यह बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का संविधान बचाने का आखिरी चुनाव है। इसके बाद भाजपा इसमें क्या बदलाव करेगी पता नहीं। बोले कि जातीय गणना से ही रामराज और समाजवाद आएगा।
विज्ञापन

जातीय गिनती होनी चाहिए और आबादी के हिसाब से लोगों को सम्मान मिले। भाजपा हक छीनना चाहती है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरने की शुरुआत तंज से की। दरअस्ल संचालक ने उन्हें पूर्व सीएम की जगह सीएम कह दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिटलर के कार्यकाल की कविता सुनाई
इस पर यादव ने कहा कि उन्हें सुनकर अच्छा लगा। फिर एक किस्सा सुनाया और बोले कि लखनऊ वालों को अच्छा यह अच्छा नहीं लगेगा। कहीं बुलडोजर में डीजल डलवा कर भेज न दें। इसके बाद हिटलर के कार्यकाल को लेकर लिखी गई कविता-पहले वे कम्युनिस्टों के लिए आए थे..., सुनाई।

वर्ष 2024 के चुनाव पर की चर्चा
फिर सीधे वर्ष 2024 के चुनाव पर आ गए। उन्होंने कहा कि बहुत सावधान रहना पड़ेगा। ये कुछ भी प्रचार कर सकते हैं। अभी भाजपा छठी मनाई थी और कहा कि प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हो गई। किसकी हुई? डीजल, तेल, पेट्रोल, गैस सब महंगी हो गई। डेंगू सबसे ज्यादा वहीं फैला जहां भाजपा के मेयर रहे हैं।

सपा अध्यक्ष बोले- भाजपा के उद्योगपति मित्रों की आय बढ़ी
कोरोना काल में जब सब घरों में थे भाजपा उद्योगपति मित्रों की आय बढ़ गई। अडाणी का नाम लिए बिना बोले कि एक रिपोर्ट में देश का पैसा डूब रहा है। भाजपा को अपने मित्र का साथ देना चाहिए। एलआईसी, एसबीआई और जनता पैसा बच जाएगा।

भाजपा को ईवीएम से ही हराना पड़ेगा
फिर तंज किया कि भाजपा कह रही है कि चार फीसदी बेरोजगारी बढ़ी है। भाजपा ने अभी तक टॉप टेन माफिया की सूची जारी नहीं की है। इसमें सब भाजपा से ही जुड़े हैं। अखिलेश ने कहा कि भाजपा को ईवीएम से ही हराना पड़ेगा। सारे दल एकजुट हो जाएं।

कांग्रेस को क्षेत्रीय दलों की मदद करनी चाहिए
बंगाल, बिहार, तमिलनाडु आदि प्रांतों में क्षेत्रीय दलों की ही सरकार है। कांग्रेस को भाजपा को हराने के लिए क्षेत्रीय दलों की मदद करनी चाहिए। इस मौके पर उन्होंने सीएम योगी के लैप टॉप न चलाने, 46 में 56 यादव वाली बात का भी जिक्र किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed