फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   akhilesh yadav comment on shivpal yadav

शिवपाल के सेक्युलर मोर्चे पर अखिलेश बोले- आस्तीन के सांप...

Fri, 05 May 2017 09:01 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 05 May 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav comment on shivpal yadav
लखनऊ में अखिलेश यादव प्रेस कॉंन्फ्रेंस में बोलते हुए - फोटो : ani
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने वाले बयान पर टिप्पणी करते हुए कि उन्हें ऐसे किसी मोर्चे के बारे में जानकारी नहीं है। अखिलेश ने यह भी कहा कि अगर ऐसा मोर्चा बन रहा है, तो अच्छी बात है।
विज्ञापन


आगे अखिलेश ने आस्तीन के सांप का उदाहरण देते हुए चाचा शिवपाल की घेरने की कोशिश की। अखिलेश ने कहा कि सपेरे कहीं से भी सांप निकाल लेते हैं। हम लोग आस्तीन के सांप को अच्छी तरह पहचानते हैं।
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को शिवपाल यादव ने कहा था कि वे सेक्युलर मोर्चा बनाएंगे, जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव होंगे। उन्होंने कहा कि वो इस मोर्चे से बिखरे हुए समाजवादियों और सामाजिक न्याय में विश्वास करने वाले लोगों को जोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हालांकि उन्होंने कहा कि फिलहाल सेक्युलर मोर्चा चुनाव नहीं लड़ेगा। इस मोर्चे से समाजवादी पार्टी को मजबूत किया जाएगा। इससे पहले शिवपाल ने बुधवार को इटावा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि वो अखिलेश को एक महीने के अल्टीमेटम दे रहे हैं। उनका कहना था कि अखिलेश नेताजी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दें वरना वो सेक्युलर मोर्चा बनाएंगे।

वहीं, अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की दोस्ती आगे भी कायम रहेगी। बता दें कि अभी पिछले दिनों ही मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि कांग्रेस से गठबंधन करना गलती थी। इसी वजह से करारी हार मिली। उन्होंने कहा था कि वो कांग्रेस से गठबंधन के पक्ष में नहीं थे।
 

हाथ में बीन लिए अखिलेश की प्रेस कान्फ्रेंस में पहुंचे थे ये लोग 
अखिलेश की प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान करतब दिखाने वाले वहां पहुंचे थे उन्होंने अखिलेश के सामने सपेरे की बीन पर तरह-तरह के करतब भी दिखाए..

 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed