{"_id":"599543844f1c1bb9688b4580","slug":"akhilesh-yadav-arrest-at-unnao","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोका गया अखिलेश का काफिला, हंगामे के बीच लिया हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोका गया अखिलेश का काफिला, हंगामे के बीच लिया हिरासत में
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 17 Aug 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव को लिया हिरासत में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की आने की सूचना पाकर गुरुवार को औरैया जाने वाले चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई। अखिलेश का काफिला जैसे ही उन्नाव पहुंचा यहां धोरा हसनगंज थानाक्षेत्र टोल टैक्स बैरियर पर उन्हें रोक लिया गया। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान उनके साथ मौजूद समर्थकों ने हंगामा किया। पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। लेकिन फौर्स ने फौरन अखिलेश को भीड़ से अलग कर लिया।
विज्ञापन
अखिलेश की गिरफ्तारी के बाद सपाईयों का लगा जमावड़ा
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस उन्हें नावबगंज गेस्ट हाउस ले जाने के लिए रवाना हो गई। तब तक सुरक्षा के लिहाज से गेस्ट हाउस को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। लेकिन बाद में यह सूचना प्राप्त हुई कि उन्हें जिले के ही किसी स्कूल में ले जाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अखिलेश को हसनगंज के कृषि विज्ञान केंद्र में ले जाया गया है। साथ ही यह खबर भी मिली है कि पुलिस लगातार अखिलेश की लोकेशन बदलते रहने वाली है ताकि सपाई कार्यकर्ता एक जगह जमावड़ा न लगा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
बता दें अखिलेश को हिरासत में लेने से पहले औरैया जिले की सभी सीमाओंं को सील कर दिया गया था। साथ ही साथ औरैया जाने वाले रास्तों पर लखनऊ, उन्नाव के कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि अखिलेश पहले लखनऊ-कानपुर हाइवे से औरैया जा रहे थे। इस चलते प्रशासन ने नवाबगंज में ही उन्हें हिरासत में लेने की योजना बना ली थी, लेकिन इसकी भनक जैसे ही अखिलेश को हुई और उन्होंने रुट बदल लिया। इसके बाद उन्हें उन्नाव जिले के हसन गंज में हिरासत में ले लिया गया।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
उधर, सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश के भरथना स्थित निवास पर जमावड़ा लगा दिया है। अखिलेश की गिरफ्तारी पर सपाई कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा किए जाने को लेकर एसपी नेहा पांडे ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं पर नजर रखने के लिए कहा है। एसपी ने यह भी कहा कि सपा के कार्यकर्ता ऐसे में ट्रेनें रोक सकते हैं, सड़कों पर जाम लगा सकते हैं, ऐसे में उग्र विरोध भी हो सकता है। उन्होंने आदेश देते हुए कहा है ऐसी किसी भी गतिविधी पर रोक लगाने के लिए तुरंत एक्शन लें।
सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
उधर, सपा सांसद रहे प्रदीप यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कई जिलों में प्रदर्शन हो रहे हैं। सिलसिलेवार अलग-अलग स्थानों से सपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन की खबरें सामने आ रही है। कानपुर देहात के शिवराजपुर के दुबियांना गांव के पास प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम आर्य नगर विधायक अमिताभ बाजपेई, सर्वेश यादव, बबलू मिश्र अन्य सपा कार्यकर्ताओंं के दुबियांना क्रॉसिंग के पास प्रदीप यादव की रिहाई के लिए जी टी रोड को जाम कर दिया। यहां पुलिस बल ने सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम सपा विधायक अमिताभ बाजपेई और अन्य सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रदीप यादव को पेशी के लिए ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
ज्ञात हो बुधवार को औरैया में पचायंत चुनाव नामांकन के दौरान बवाल हो गया था जिसके बाद पुलिस ने पूर्व सांसद एवं दिबियापुर के पूर्व विधायक प्रदीप यादव को हिरासत में ले लिया था। उनकी गिरफ्तारी के विरोध में ही गुरुवार को अखिलेश ने औरैया जाने का प्लान बनाया था।