{"_id":"5b45f13a4f1c1bc3248b59e5","slug":"akhilesh-yadav-appointed-to-pankudi-pathak-as-the-spokesman-of-samajwadi-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए कौन है अखिलेश की 'फायर ब्रांड नेता', रेप की धमकियां देने वालों से कह चुकी हैं ये बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए कौन है अखिलेश की 'फायर ब्रांड नेता', रेप की धमकियां देने वालों से कह चुकी हैं ये बातें
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 17 Jul 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक
नई दिल्ली की ये लड़की अखिलेश यादव की फायर ब्रांड नेता बन चुकी है। चंद दिनों में ही इस लड़की ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। डॉक्टर दंपति की इस बेटी का नाम है पंखुड़ी पाठक। पंखुड़ी नॉन पॉलिटिकल बैकग्राउंड से हैंं और समाजवादी पार्टी की यूथ कोर कमेटी का बड़ा चेहरा रह चुकी हैं। पंखुड़ी पाठक को समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया है |
सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक
दिल्ली में रहने वाली 26 साल की पंखुड़ी पाठक का कोई पॉलिटिकल बैकग्राउंड नहीं है। उनके पिता जेसी पाठक और मां आरती पाठक डॉक्टर हैं और दिल्ली में ही प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं। पंखुड़ी का छोटा भाई चिराग पाठक अभी ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है।
सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक
स्टूडेंट लीडर रह चुकीं पंखुड़ी पाठक लंबे समय से समाजवादी पार्टी की छात्र सभा से जुड़ी रही हैं। साल 2010 में हंसराज कॉलेज के चुनाव में उन्होंने ज्वाइंट सेक्रेटरी पद का चुनाव जीता। उस समय इनकी उम्र करीब 18 साल थी। उन्होंने 2 से 3 साल तक पार्टी की तरफ से प्रत्याशियों को छात्रसंघ का चुनाव भी लड़ाया। दिल्ली में ये चर्चित छात्र नेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक
पंखुड़ी पाठक समाजवादी पार्टी के साथ अखिलेश यादव और उनकी वाइफ डिंपल यादव से काफी प्रभावित हैं। पंखुड़ी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। फेसबुक पर भी उनके हजारों फॉलोवर हैं।
विज्ञापन
सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक
पंखुड़ी को समाजवादी पार्टी की कोर टीम में शामिल करने के पीछे अखिलेश यादव का उद्देश्य युवाओं को बढ़ावा देना है। टीवी चैनलों से लेकर सामाजिक फोरम पर सपा के यूथ विंग के लोग पार्टी का प्रतिनिधित्व कर सकें इसी लिहाज से सपा उन्हें बढ़ावा दे रही है।