{"_id":"5b1817924f1c1baa6e8b6987","slug":"akhilesh-yadav-and-jayant-chaudhari-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के राजनीतिक हालात पर अखिलेश-जयंत चौधरी के बीच हुई ये अहम चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के राजनीतिक हालात पर अखिलेश-जयंत चौधरी के बीच हुई ये अहम चर्चा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 07 Jun 2018 08:35 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश और जयंत चौधरी के बीच हुई वार्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने बुधवार को यहां सपा मुखिया अखिलेश यादव से मिलकर कैराना उपचुनाव में सहयोग के लिए आभार जताया। दोनों के बीच प्रदेश के राजनीतिक हालात पर भी चर्चा हुई। जयंत के साथ रालोद की नवनिर्वाचित सांसद तबस्सुम हसन भी थीं।
जयंत चौधरी अखिलेश से शाम को पांच बजे जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में मिले। इस मौके पर दोनों दलों के कई अन्य नेता मौजूद थे। जयंत ने कैराना लोकसभा उपचुनाव में सहयोग व समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और आभार जताया। अखिलेश यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की नीतियों के लिए हम काम करते रहेंगे। इसी से गांव, गरीब और किसान की दशा सुधर सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने किसानों और नौजवानों को धोखा दिया है। कहा है कि भाजपा ने कि उपचुनाव में सामाजिक सद्भाव बिगाड़ कर चुनावी लाभ लेने की लाख कोशिशें की थी लेकिन भाजपा की एक नहीं चली। कैराना व नूरपुर के मतदाताओं ने लोकतंत्र को मजबूती देने का फैसला किया जिसके लिए हम सभी मतदाताओं के आभारी हैं।

We are ready for one nation one election. 2019 se tayiaari kariye hum bhi aapke saath hain is mudde par: Akhilesh Yadav,SP on Yogi Govt backs PM Modi's 'one nation one election' proposal pic.twitter.com/tnhh4DockP
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) June 6, 2018
आज यूपी में लोकतंत्र लाठी और एनकाउंटर का शिकार हो चुका है. इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में बेकसूर छात्रों पर लाठीचार्ज करवाना बेहद निंदनीय कृत्य है.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 5, 2018