फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Akhilesh took a jibe at the death of an ANM student, wrote  BJP is neither able to save the honor of the woman

UP: एएनएम छात्रा की मौत को लेकर अखिलेश ने कसा तंज, लिखा- भाजपा नारी का न मान बचा पा रही है, न उसकी जान

Fri, 15 Mar 2024 10:02 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया/इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया/इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 15 Mar 2024 10:02 AM IST
सार

ANM Student Murder: सैफई मेडिकल कॉलेज की पैरामेडिकल छात्रा का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला था। मामले में अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नारी का न मान बचा पा रही है और न उसकी जान।

विज्ञापन
Akhilesh took a jibe at the death of an ANM student, wrote  BJP is neither able to save the honor of the woman
anm student murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा के सैफई मेडिकल कॉलेज की छात्रा की हत्या के मामले में सपा नेता अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि सैफई यूनिवर्सिटी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई छात्रा की मौत अत्यंत गंभीर विषय है। ये उप्र में भाजपा के समय अपराध के खिलाफ जीरों टॉलरेंस की घोषित नीति के जीरो हो जाने का एक और बेहद दुखद उदहारण है।

विज्ञापन

इस कथित हत्या की न्यायिक जांच हो, जिससे बीएचयू और सैफई विवि जैसी घटनाओं में लिप्त लोगों का सच सामने आ सके और सरकार चाहकर भी उनको न बचा सके। भाजपा सरकार नारी का न मान बचा पा रही है और न उसकी जान। बता दें कि छात्रा के पोस्टमार्टम के बाद सुबह शव के औरैया पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मृतका के घर पर जमा हो गई।

विज्ञापन

इस बीच घटना से आक्रोशित लोग शव उठने को लेकर मौके पर डीएम और एसपी को बुलाने की जिद पर अड़े हुए हैं।  आक्रोशित लोग घर के सामने स्थित नामजद आरोपी का घर गिराने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस जुटी है। कुदरकोट के होरी मोहल्ला  निवासी सैफई मेडिकल कॉलेज की छात्रा प्रिया मिश्रा की हत्या कर शव को सोनई नदी पुल के पास सड़क किनारे फेंका गया।

विज्ञापन

मां बोली- हमने बच्चे कैसे-कैसे पाले हैं...हम ही जानते हैं
शव को पुलिस ने गुरुवार देर शाम बरामद किया था। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार सुबह शव के घर पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। मृतका की मां यह कहते-कहते फफक पड़ी कि मैंने अपने बच्चे कैसे-कैसे पाले हैं, हम ही जानते है। वहीं, आक्रोशित लोग मृतका के घर के सामने स्थित आरोपी के घर को गिराने के अलावा डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े हैं।

विज्ञापन



पीड़ित परिजनों व आक्रोशित लोगों को समझने में लगी है पुलिस
लोगों का कहना है कि जब तक उनकी बात पूरी नहीं की जाएगी। तब तक वह शव उठने नहीं देंगे। वहीं, मौके पर कई थानों की पुलिस मौजूद है, जो पीड़ित परिजनों व आक्रोशित लोगों को समझने में लगी हुई है। उधर घटना में नामजद एक आरोपी महेंद्र को कुदरकोट थाना पुलिस ने कार समेत गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed