{"_id":"5910ac3e4f1c1bb737850db5","slug":"akhilesh-says-about-mulayam-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश का बड़ा बयान, कहा,‘मुलायम को अध्यक्ष बनाने का समय गुजर चुका’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश का बड़ा बयान, कहा,‘मुलायम को अध्यक्ष बनाने का समय गुजर चुका’
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 09 May 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
कानपुर पहुंचे अखिलेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुलायम सिंह यादव को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के सवाल को टालते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अब समय गुजर गया है। अब सदस्यता अभियान चल रहा है। ‘मैंने अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाकर गलती की’ मुलायम सिंह यादव के इस बयान पर अखिलेश यादव ने कहा ये उन्होंने क्यों कहा, उन्हीं से जाकर पूछिए। अखिलेश सोमवार को कानपुर के पूर्व एमएलसी लाल सिंह तोमर के बेटे की शादी के अवसर पर रामादेवी स्थित उनके आवास पर मीडिया से रूबरू थे। अखिलेश के साथ उनकी पत्नी सांसद डिंपल यादव भी थीं।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। जिस दिन सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया कांड के दोषियों को सजा सुनाई, उसी दिन कालपी जालौन में निर्भया जैसा कांड दोहराया गया। सरकार उस पर चुप्पी साधे है। भाजपा और हिंदू वाहिनी समाज को बांटने और जहर घोलने का काम कर रही हैं। सपा सदस्यता अभियान चला रही है। मीडिया से वे बोले कि मैं चाहूंगा आप भी सदस्य बनें।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बोले कि मीडिया ने उन्हें बनाया था, मीडिया ही उन्हें बिगाड़ेगी। आजकल किसी को अपमानित करना छोटी बात है। पार्टी चंदे की बात पर बोले कि सपा अपना हिसाब देने को तैयार है। अखिलेश ने एमएलसी के बेटे अतुल और उनकी पत्नी को सुखी जीवन का आशीर्वाद दिया। यहां विधायक अमिताभ वाजपेई, सपा नगर अध्यक्ष फजल महमूद, मो. हसन रूमी, अरुणा तोमर आदि मौजूद रहे।