फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   akhilesh says about bjp

बीजेपी ने सपा के घोषणापत्र को किया हाईजेक: अखिलेश

Sun, 05 Feb 2017 12:55 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 05 Feb 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
akhilesh says about bjp
अखिलेश यादव
मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने रसूलाबाद और अकबरपुर विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं के दौरान भाजपा और बसपा पर सियासी वार किए। कहा कि भाजपा ने सपा का घोषणा पत्र ही कॉपी कर लिया है। कानून व्यवस्था के मामले में कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था बेहतर हुई। इसके लिए यूपी 100 वरदान बन गई है। उन्होेंने कार्यकर्ताओं को बसपा के हाथी से बचने की सलाह दी। कहा कि वहां से जो आता है कहता है कि रुपये अधिक ले लिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यहां तक कहा कि 100 नंबर पर पुलिस के पैसा मांगने की शिकायत आएगी तो पैसा वापस भी करवाया जाएगा। दुनिया में पुलिस की व्यवस्था समझने के लिए पुलिस के अधिकारियों को विदेश भेजा। कानून व्यवस्था सुधारने के लिए जरूरत पड़ेगी तो और यूपी 100 की गाड़ियां देंगे। पशुआें के इलाज के लिए गांव में बेहतर व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने मोदी के अच्छे दिनों के आने की बात और नोटबंदी से काले धन व आतंकियों के धन के सफाए पर तीखा प्रहार किया। कहा कि धन कोई काला और सफेद नहीं होता है, जिस धन पर हम टैक्स नहीं देते हैं वह काला और टैक्स पेड धन सफेद कहलाता है। जब तक हम सभी नहीं चाहेंगे तब तक इससे निजात नहीं मिलेगी।

विज्ञापन


भाजपा ने इतना बड़ा झूठ बोलकर गरीब जनता को अपने पैसे के लिए ही लाइन में लगा दिया। झींझक में बैंक की लाइन में पैदा हुए बच्चे का नाम खजांची रखने को उसकी मां को दो लाख रुपये देकर उसकी मदद की। भाजपा सरकार को बताना होगा कि कालाधन कितन बाहर है लेकिन कोई जवाब नहीं है। उन्होंने बताया किसान दुर्घटना बीमा की राशि बढ़ा कर 7 लाख की जाएगी। इलाज के लिए भी मदद की जाएगी। पुलिस भर्ती के लिए परीक्षा सिस्टम खत्म कर दिया। उन्हाेंने कहा कि कानपुर देहात के सभी प्रत्याशियों को जिताने के लिए अपार मेहनत करनी है। यदि कोई गलती यहां के प्रत्याशियों ने की है तो उन्हें मेरी तरफ से माफ कर दो। भोगनीपुर में सपा और कांग्रेस प्रत्याशी के  मामले में कहा कि कांग्रेस के हाईकमान से बात करूंगा। अकबरपुर प्रत्याशी नीरज सिंह गौर ने माला पहनाकर स्वागत किया। मंच पर राज्यसभा सांसद सुखराम सिंह, निवर्तमान विधायक रामस्वरूप सिंह, योगेंद्र पाल सिंह, सिकंदरा की प्रत्याशी सीमा सचान, जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह यादव और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व प्रत्याशी नीतम सचान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed