फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Akhilesh road show in Auraiya, gave statement against BJP

रोड शो में अखिलेश बोले: भाजपा पहले जुमले लेकर आई थी, अब 10 साल की बड़ी गारंटी का झांसा दे रही

Sat, 27 Apr 2024 10:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 27 Apr 2024 10:22 PM IST
सार

Auraiya News: रोड शो के स्वागत में बज रहे नगाड़ों को रोकते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की विदाई का ड्रम बाद में बजाना। 

विज्ञापन
Akhilesh road show in Auraiya, gave statement against BJP
अखिलेश यादव का रोड शो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को याकूबपुर से लेकर बेला क्षेत्र में रोड शो निकाला। रथ पर चढ़कर वह याकूबपुर से लेकर बेला तक आठ प्वाइंटों पर जमा हुई भीड़ को संबोधित करने के लिए रुके। इस दौरान उन्होंने भीड़ को पहले मजाकिया अंदाज में ऊर्जावान किया। इसके बाद भाजपा पर निशाना साधते हुए नीतियों को लेकर कटाक्ष किए।

विज्ञापन


याकूबपुर में रोड शो के दौरान रथ पर चढ़कर जैसे ही अखिलेश मौजूद भीड़ को संबोधित करते इससे पहले ही कार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश शुरू कर दी। स्वागत में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाने शुरू कर दिए। इसी दौरान अखिलेश यादव ने हंसते हुए लोगों का अभिवादन किया। नगाड़े ढोल बजा रहे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एए... भाजपा की विदाई का ड्रम बाद में बजाना। इनाम देंगे चुनाव के बाद। ये नगाड़े भाजपा की विदाई में बजने हैं। उत्तर प्रदेश में स्वागत भी अच्छा होता और इस बार इंडिया गठबंधन इनकी विदाई भी अच्छी करेगा।

विज्ञापन

इसके बाद गंभीर लफ्जों में चुटीले प्रहार किए। कहा कि भाजपा सरकार ने हर किसी से झूठ बोला है। किसानों से कहा कि उनकी आय दोगुनी कर देंगे। किसी किसान की आय नहीं बढ़ी। इस दौरान उन्होंने किसानों से पूछा भी। इसके बाद उन्होंने नौजवानों को साधा। कहा कि भाजपा ने दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था। रोजगार मिला हो तो बताओ ? हर पेपर लीक कर देती है। हरी परीक्षाएं रद्द हो गंई। नौकरी न देकर नौजवानों का एक तिहाई जीवन बर्बाद कर दिया।

जुमला लेकर आए थे। अब जुमले से 10 साल बड़ी गारंटी देकर झांसे में ले रहे हैं। कोरोना में थाली बजवाई। अब इलेक्ट्राॅल बांड की बात सामने आई है। भाजपा ने खूब चंदा वसूला है। सवाल पूछने पर भाजपा का बैंड बज गया है। कोई पूछे तो भाजपा वालों को बेहोशी आ जाती है। इलेक्ट्राल मांगने लगते हैं। जितने भ्रष्टाचारी लोग हैं, उन्हें भाजपा ने अपनी गोदाम में रख लिया है। फौज की नौकरी आधी अधूरी चार साल की कर दी है।

विज्ञापन

अग्निवीर को हम कभी स्वीकार नहीं करेंगे। गांव का युवा नौकरी पाकर अपना जीवन स्तर सुधारता, इससे भाजपा को परहेज है। 14 में जो आए थे उन्हें 24 में जाना होगा। यह कहते हुए रथ में बैठकर वह आगे की ओर निकल गए। इस बीच काफी संख्या में लोग अखिलेश यादव को सुनने के लिए जमा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed