फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Akhilesh-Dimple cast their vote in Saifai, said BJP is deliberately conducting voting in summer

Etawah: अखिलेश-डिंपल ने सैफई में डाला वोट, कहा- भाजपा जानबूझकर गर्मी में वोटिंग करवा रही, जानें और क्या कहा

Tue, 07 May 2024 12:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 07 May 2024 12:27 PM IST
सार

Etawah News: सैफई में वोट डालने के बाद अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा जानबूझ कर गर्मी में वोटिंग करा रही है। यह वोटिंग एक महीने पहले भी हो सकता है। मैं आपसे अपील करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करें।

विज्ञापन
Akhilesh-Dimple cast their vote in Saifai, said BJP is deliberately conducting voting in summer
akhilesh yadav and dimple yadav - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग सुबह सात बजे से चल रही है। अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव और बेटी अदिति यादव के साथ के अभिनव स्कूल में बने मतदान केंद्र पर वोट डाला है। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा जानबूझ कर गर्मी में वोटिंग करा रही है। यह वोटिंग एक महीने पहले भी हो सकता है। मैं आपसे अपील करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करें। यह वोट आपका जीवन बदल सकता है। जितनी वोटिंग होगी, उससे लोकतंत्र और संविधान मजबूत होगा।
विज्ञापन

सरकार के।जुमले और झूठ का नाम गारंटी है। महंगाई इसलिए है, क्योंकि सरकार मुनाफा ले रही। न इन्वेस्टमेंट आया है और न ही रोजगार। डिफेंस कॉरिडोर कहा चल रहा है। भर्ती परीक्षा के पेपर लीक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ जगह से सूचना आ रही है कि भाजपा वाले अभद्रता कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा- भाजपा की बहुत बुरी हार होने जा रही
कहा कि ये हारने की खिसियाहट है। भाजपा की बहुत बुरी हार होने जा रही है। आप लोग भाजपा की चतुराई से सावधान रहे। समाज में जो गलत है, वो गलत है। पुलिस की नौकरी तीन साल की कर दी जाएगी। बड़े अधिकारी भी आउटसोर्स हों जाएंगे। संविधान मंथन हो रहा है। भाजपा में खींचतान चल रही।

डिंपल बोली- लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव
अखिलेश यादव ने केजरीवाल के सवाल पर कहा कि जिसके हाथ में पुलिस दे दी जाए, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डिंपल यादव ने कहा कि बेरोजगारी औ रमहंगाई बढ़ रही है। भाजपा में नीति और नीयत की खोंट है। आज देश का लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है।

धर्मेंद्र यादव बोले- इस चुनाव में गठबंधन को बढ़त मिलेगी
वहीं, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव और इटावा जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव ने भी सैफई के अभिनव आदर्श मतदान केंद्र पर मतदान किया है। इस दौरान धर्मेंद्र यादव ने कहा कि देश के सामने सबसे बड़ा मुद्दा देश के संविधान को बचाना है। इस चुनाव में गठबंधन को बढ़त मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed