{"_id":"5fa951575fa20b384b101558","slug":"akhilesh-celebrated-the-khajanchi-s-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ बुलाकर अखिलेश ने मनाया खजांची का जन्मदिन, दिए साइकिल समेत ढेरों उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ बुलाकर अखिलेश ने मनाया खजांची का जन्मदिन, दिए साइकिल समेत ढेरों उपहार
Mon, 09 Nov 2020 07:58 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 09 Nov 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ में केक कटवा कर खजांची नाथ का जन्मदिन मनाते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2016 में नोटबंदी के बाद बैंक की लाइन में जन्मे खजांची नाथ को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अभी तक नहीं भूले हैं। उन्होंने हर बार की तरह इस बार भी उसे लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय बुलाकर जन्मदिन मनाया।
साथ ही उसे साइकिल समेत अन्य उपहार दिए। बता दें कि 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी हुई थी। इससे लोगों को रुपये निकालने के लिए बैंक में लंबी लाइन लगानी पड़ती थी। दो दिसंबर को सरदारपुर जोगीडेरा की सर्वेशा देवी झींझक कस्बा में पंजाब नेशनल बैंक में रुपये निकालने गई थी।
लाइन लंबी थी। इस बीच उसे प्रसव पीड़ा हुई। उसने लाइन में बेटे को जन्म दिया। इसके बाद उसका नाम खजांचीनाथ रखा गया। इसकी जानकारी पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उसे लखनऊ बुलाकर दो लाख रुपये की मदद दी थी।
विज्ञापन
खजांची के गांव व ननिहाल दोनों जगह आधुनिक तकनीक के दो घर बनवाए। साथ ही अखिलेश हर चुनावी मीटिंग में खजांची का जिक्र जरूर करते हैं। वहीं, जिले के पार्टी नेताओं से उसका हाल लेते रहते हैं। हर जन्मदिन पर वह उसे बुलाकर उपहार देते हैं।
इस बार उन्होंने उसे जन्मदिन से पहले ही लखनऊ बुलाया। जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव समेत कई नेता उसे लेकर पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। मां सर्वेशा देवी के साथ गए खजांची नाथ का अखिलेश ने हालचाल लिया।
केक कटवा कर उसका जन्मदिन मनाया। उन्होंने बैंडबाजा भी बजवाया। साथ ही उसे साइकिल, बैट-बॉल, खिलौने आदि उपहार दिए। अखिलेश ने सरकार के नोटबंदी के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे देश की जनता को परेशान होना पड़ा। इस दौरान खजांची के मामा व अन्य भाई-बहन मौजूद रहे। पार्टी के जिला महासचिव रवींद्र यादव, नत्थू सिंह यादव, पप्पू यादव, गुड्डू यादव, सर्वेश सिंह, इंद्रपाल आदि मौजूद रहे।