फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   akhilesh attacks bjp leaders

अखिलेश का बीजेपी पर प्रहार, कहा- जेब में रखते हैं अफीम की पुड़िया

Mon, 13 Nov 2017 06:22 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 13 Nov 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
akhilesh attacks bjp leaders
पूर्व सीएम अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव रविवार को एक विवाह समारोह में भाग लेने इटावा आए थे। इस दौरान उन्होने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। यहां तक की अखिलेश ने बीजेपी के संकल्प पत्र को छल पत्र तक कह डाला।
विज्ञापन

भाजपा के संकल्प पत्र को बताया छल पत्र

akhilesh attacks bjp leaders
अखिलेश यादव
इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने  नगर निकाय चुनावों में भाजपा के संकल्प पत्र को छल पत्र बताया है। कहा कि निकाय चुनावों की  निष्पक्षता भंग करने की साजिश के तहत ही भाजपा ने एक बार फिर विधानसभा चुनावों के बाद ‘छल पत्र‘ जारी किया है। इस  संकल्पपत्र की कोई विश्वसनीयता नहीं  है।  भाजपा नेता अपनी जेब में ओपियम की पुड़िया रखते हैं ताकि जनता को अपने झूठ से मदहोश कर सकें। प्रदेश के मतदाता भूले नहीं है कि 8 महीने पहले विधानसभा चुनावों में भाजपा ने जो वादे किए थे उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। भाजपा सरकार में हर तरफ अव्यवस्था और अराजकता फैली है।  श्री यादव एसएमजीआई के चेयरमैन विवेक यादव के भाई डा. विकास के विवाह समारोह में भाग लेने दिल्ली पब्लिक स्कूल में  पहुंचे थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त- अखिलेश यादव

akhilesh attacks bjp leaders
अखिलेश यादव
उन्होंने कहा कि शहरों में गंदगी कूड़े के ढ़ेर लगे हैं। बीमारियां फैल रही है। डेंगू से कितनी ही मौतें हो चुकी हैं । गोरखपुर में सैकड़ों बच्चों की मौतें हो चुकी है। दवा और आक्सीजन के बगैर अस्पतालों में मौतें हो रही हैं। भाजपा राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।  समाजवादी सरकार के समय अपराध की घटनाओं पर रोक लगी थी। आज दिन दहाड़े लूट अपहरण और बच्चियों तक से बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। लोग डरे-सहमें हैं।


 
विज्ञापन

भाजपा का चाल चरित्र कपटपूर्ण है- अखिलेश

akhilesh attacks bjp leaders
डेमो
अखिलेश ने  कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकारें हैं। इसके बावजूद गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ, धुंध और धुएं से ग्रस्त है। प्रदूषण का स्तर बढ़ जाने से लोगों की जान पर बन आई है। सांस लेना मुश्किल हो गया है।  भाजपा का चाल चरित्र कपटपूर्ण है।भाजपा नेताओं को जानना चाहिए कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है। उनके झूठ और प्रपंच को जनता खूब पहचान गई है। इसे बर्दाश्त करने का उसका सब्र भी टूट गया है। भाजपा अब मतदाताओं की परीक्षा लेने का काम नहीं करे। जनता के सामने विकल्प है समाजवादी पार्टी जिसने जो वादा किया वह समय से पहले निभा दिया। समाजवादी सरकार का कार्यकाल बेदाग है और समाजवादी सरकार के नाम विकास के कई कीर्तिमान हैं। भाजपा जो कहती है, करती नहीं है।

 

सैफई में भगवान कृष्ण की मूर्ति के बारे में कही ये बात

akhilesh attacks bjp leaders
अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने गुजरात चुनाव पर कहा कि हम ऐसी जगह चुनाव नहीं लड़ रहे हैं जहां कांग्रेस का नुकसान हो। हम चाहते हैं कि गुजरात की जनता कांग्रेस को वोट दे। सैफई में भगवान कृष्ण की विशालकाय मूर्ति के बारे में कहा कि पिछले डेढ़ साल से काम चल रहा है, और वे खुद चाहते हैं कि वहां श्री कृष्ण जी की मूर्ति लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed