{"_id":"6aef5ec1627be060100dfb00","slug":"akhilesh-arrives-in-saifai-gives-party-workers-the-mantra-for-victory-in-2027-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: अखिलेश पहुंचे सैफई, कार्यकर्ताओं को दिया 2027 की जीत का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: अखिलेश पहुंचे सैफई, कार्यकर्ताओं को दिया 2027 की जीत का मंत्र
Sat, 07 Nov 2026 10:58 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 07 Nov 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
सैफई पहुंचे अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार शाम शाम करीब छह बजे लखनऊ से सैफई स्थित सपा के ब्लॉक कार्यालय पर पहुंचे। उन्हाेंने कार्यालय पर मौजूद जिले व प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं से मिलना शुरू किया। रात करीब आठ बजे तक वह कार्यकर्ताओं से मिलते रहे।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के पूरी तैयारी रखने का मंत्र दिया। देर रात तक बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में मौजूद रहे। रविवार को सपा मुखिया सैफई में कार्यकर्ताओं के साथ दिवाली मनाएंगे। आवास और सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के बैठने, खाने-पीने का विशेष इंतजाम किया गया।
विज्ञापन
उनके साथ सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, मैनपुरी सांसद डिंपल यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद आदित्य यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव समेत पूरा परिवार रहेगा।
विज्ञापन