{"_id":"69a352f8f7c89f5be6048d0c","slug":"akbarpur-municipal-board-meeting-passed-a-budget-of-rs-5706-crore-kanpur-news-c-220-1-akb1002-139118-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अकबरपुर निकाय बोर्ड की बैठक में 57.06 करोड़ का बजट पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अकबरपुर निकाय बोर्ड की बैठक में 57.06 करोड़ का बजट पारित
Sun, 01 Mar 2026 02:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक शनिवार को हुई। इसमें आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 57.06 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट पारित किया गया। इसके साथ ही जन समस्याओं के समाधान के लिए चौपाल लगाने और इसमें सभी विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी पर सहमति बनी।
नगर पंचायत अध्यक्ष दीपाली सिंह की अध्यक्षता में दोपहर एक बजे बैठक शुरू हुई। इसमें पिछली बैठक में कार्यवाही की पुष्टि की गई। बिंदु संख्या दो में पुनरीक्षित बजट वित्तीय वर्ष 2025-26 प्रस्तुत किया गया। इसमें प्रारंभिक अवशेष 6.66 करोड़ एवं पुनरीक्षित आय 39.43 करोड़ समेत कुल 46.09 करोड़ की कुल आय और कुल व्यय 46.08 करोड़ रहा। इस प्रकार कुल बचत 1.16 लाख रुपये रही। पुनरीक्षित बजट 2025-26 सर्व सम्मति से स्वीकृत किया गया।
बिंदु संख्या तीन में वित्तीय वर्ष 2026-27 का अनुमानित बजट सदन के पटल पर रखा गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 का प्रारंभिक अवशेष 8.39 करोड़, अनुमानित आय 48.66 करोड़ समेत कुल आय 57.06 करोड़ हुई तथा व्यय 57.04 के उपरांत अनुमानित बचत 1.72 लाख रुपये हुई। अनुमानित बजट वित्तीय वर्ष 2026-27 सर्व सम्मति से स्वीकृत किया गया। बैठक में होलिका स्थलों की साफ सफाई कराने के निर्देश दिए गए। यहां ईओ आशीष कुमार, लिपिक राजेश कुमार, सभासद अमृता पाल, मोहम्मद समसाद, मीरा देवी, निर्लेप भारती, शैलेंद्र कुमार, श्रीराम पासवान आदि रहे।