फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   AK-47 bullet on this jacket also neutralized

अजब-गजब: ओईएफ ने तैयार की खास जैकेट, जिस पर एके-47 की गोली भी बेअसर, ये भी है खासियत

Thu, 12 Aug 2021 01:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 12 Aug 2021 01:47 PM IST
सार

नोमान हाफिज ने बताया कि चीन और भारत के बिगड़ते माहौल को देखते हुए और ठंड से बचाने के लिए ओईएफ प्रतिरक्षा उत्पादों को तैयार करने में तेजी से जुटा है।

विज्ञापन
AK-47 bullet on this jacket also neutralized
बुलेट रजिस्टेंस जैकेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयुध उपस्कर निर्माणी (ओईएफ) की ओर से तैयार की गई बुलेट रजिस्टेंस जैकेट (आरबीजे) पर एके-47 की गोली भी असर नहीं करेगी। जवान दुश्मन को सामने से खड़े होकर ढेर कर सकता है। यह जाकेट 360 डिग्री से सुरक्षित है।
विज्ञापन


मतलब चारों ओर बुलेट प्रूफ प्लेटें लगाई गईं हैं। यह जानकारी निर्माणी के जनसंपर्क अधिकारी नोमान हाफिज ने स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में लगी प्रदर्शनी में दी। प्रदर्शनी में नेट कामा फ्लोजी, टेंट आर्टिक, बैग आदि को भी प्रदर्शित किया गया। 
विज्ञापन


नोमान हाफिज ने बताया कि चीन और भारत के बिगड़ते माहौल को देखते हुए और ठंड से बचाने के लिए ओईएफ प्रतिरक्षा उत्पादों को तैयार करने में तेजी से जुटा है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड में ऊष्मा प्रदान करने वाली डिवाइस से लैस टेंट आर्टिक भी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका भारतीय सेना में बखूबी इस्तेमाल हो रहा है। वहीं निर्माणी ने स्पेशल नेट तैयार किया है। यह जाल ऑपरेशन के दौरान दुश्मनों की आंखों में धूल झोंकने के काम आता है। इस नेट को किसी भी सामान को छिपाने में प्रयोग किया जाता है। वहीं बैग स्लीपिंग को पहनकर जवान माइनस 50 डिग्री में भी अपने शरीर को गर्म रख सकता है। हाल में 3500 बैग बनाने का एयरफोर्स की तरफ से ऑर्डर मिला है। 


बूट क्रैम्पन पर चल रहा ट्रायल
ओईएफ ने एक ऐसा बूट क्रैम्पन तैयार किया है, जो भारतीय सेना के जवान माइनस 60 डिग्री के तापमान पर भी पहन सकेंगे। बूट के नीचे अलग से नुकीले तार लगाए गए हैं। इन्हें पहनकर जवान बरफ में आसानी से चल सकेंगे। इसका ट्रायल चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed