फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ajit Nayak and Sangeeta won in 100 meter race

Kanpur News: 100 मीटर दौड़ में अजीत नायक व संगीता ने बाजी मारी

Fri, 28 Feb 2025 10:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 28 Feb 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Ajit Nayak and Sangeeta won in 100 meter race
26 विजेता प्रतिभागी को पुरस्कृत करते प्राचार्य एसी पांडेय। - फोटो : संवाद
कानपुर देहात। अकबरपुर महाविद्यालय में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। 100 मीटर बालक दौड़ में अजीत नायक ने जीत दर्ज की। वहीं बालिका वर्ग में संजीता ने बाजी मारी। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक वीरेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद एवं व्यायाम दैनिक जीवन में शामिल हो तो शरीर व मन दोनों स्वस्थ रहते हैं।
विज्ञापन

100 मीटर बालक दौड़ में संदीप कुमार को दूसरा स्थान मिला। प्रदीप पटेल तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में पल्लवी सिंह द्वितीय व नैंसी तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद बालक वर्ग में संदीप कुमार अव्वल रहे। अजीत नायक दूसरे व आनंद कुमार तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में जया देवी प्रथम रहीं। नैंसी त्रिवेदी को दूसरा और ज्योति देवी को तीसरा स्थान मिला। ऊंची कूद बालक वर्ग में संदीप कुमार प्रथम, ऋषभ द्वितीय व कुणाल तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में जया देवी प्रथम, वैष्णवी चंदेल द्वितीय व रोशनी देवी तृतीय स्थान पर रही। गोला फेंक बालक वर्ग में मुकेश प्रथम, अजीत नायक द्वितीय व प्रदीप पटेल तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में नेहा प्रथम, पल्लवी द्वितीय व पूर्वा तृतीय स्थान पर रही। भाला फेंक बालक वर्ग में संदीप कुमार पटेल प्रथम, गुलशन सिंह द्वितीय व आलोक यादव तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में नेहा अव्वल रहीं। रोशनी देवी को दूसरा व ज्योति देवी को तीसरा स्थान मिला। बाद में शिक्षकों की दौड़ स्पर्धा भी हुई। इसमें पुरुष वर्ग में डॉ. रत्नेश कुमार प्रथम, मनोज सोनकर द्वितीय व डॉ. विकास मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में डॉ. मंजू अग्निहोत्री प्रथम, डॉ. सीमा द्विवेदी द्वितीय व डॉ. रश्मि पांडेय तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के मंत्री अनिल कुमार शुक्ला, प्राचार्य प्रोफेसर एसी पांडेय, उप प्राचार्य डॉ उमेश चंद्र तिवारी, प्रोफेसर आरके चतुर्वेदी, प्रोफेसर अंजू शुक्ला, क्रीड़ा संयोजक डॉ. सीता त्रिपाठी, क्रीड़ा प्रभारी मनोज सोनकर व संचालक डॉ. राम मनोहर मिश्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed