{"_id":"68166a4664b3c1434c0db375","slug":"ajay-had-gone-to-delhi-with-his-family-20-days-ago-now-he-is-left-alone-kanpur-news-c-220-1-akb1007-125919-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 20 दिन पहले परिवार के साथ दिल्ली गया था अजय, अब रह गया अकेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 20 दिन पहले परिवार के साथ दिल्ली गया था अजय, अब रह गया अकेला
Sun, 04 May 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 04 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। पत्नी और तीन बच्चों को खोने वाला अजय 20 दिन पहले ही परिवार को दिल्ली ले गया था। शुक्रवार को ट्यूबवेल पर पेड़ गिरने से अजय की पत्नी और तीन बच्चों की मौत हो गई। शनिवार को चारो का शव गांव लाया गया। दोपहर बाद सभी का एक साथ खेरेश्वर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बहू व तीन पौत्र के शव देख बाबा फूल सिंह व दादी शशि देवी बेसुध रहीं। वहीं अजय को पत्नी व तीन मासूम बेटों का गम इस तरह दिखा की वह बार-बार सभी के नाम लेते हुए बदहवास हो जा रहा था।
परिवार के लोग उसे ढाढ़स बंधाते तो वह दहाड़े मार रोने लगता। यह देख हर किसी की आंखें भर आईं। घटना को लेकर गांव में मातम छाया रहा। सुबह नौ बजे के करीब एक साथ चार अर्थियां उठीं। खेरेश्वर घाट पर सभी का अंतिम संस्कार किया गया। चाचा रतन सिंह ने बताया कि तीनों बच्चों को दफनाया गया है, वहीं बहू के शव को मुखाग्नि दी गई।
विज्ञापन
बता दें कि दिल्ली के खरकरी में शुक्रवार सुबह आई आंधी से ट्यूबवेल पर बने कमरे पर पेड़ गिर गया था। जिसकी चपेट में आकर रूरा थाना के कछियनपुरवा दला निवासी ज्योति देवी (30), उनके बेटे आर्यन (8), ऋषभ (5) व प्रांशु (2) की मौत हो गई। जबकि पति अजय घायल हो गए। अजय कई सालों से दिल्ली में रहकर नर्सरी का काम करते हैं। परिवार के चार लोगों की मौत की सूचना मिलने पर परिजन वाहन से घटनास्थल के लिए रवाना हुए थे। शनिवार की तड़के तीन बजे चारों शवों को लेकर गांव पहुंचे।