फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   AITD students devise a secure solution for bank transactions.

Kanpur News: एआईटीडी छात्रों ने निकाला बैंक लेनदेन का सुरक्षित समाधान

Tue, 28 Jul 2026 02:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
AITD students devise a secure solution for bank transactions.
कानपुर। डॉ. आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर दिव्यांगजन के छात्रों को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने बैंक के लेनदेन को सुरक्षित करने का समाधान प्रस्तुत कर संस्थान का नाम रोशन किया है। यह समाधान राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता फिनस्पार्क 2026 में प्रस्तुत किया गया था। टीम को एक लाख की पुरस्कार राशि भी मिली।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में देशभर से करीब 10,000 पंजीकरण हुए थे, जिनमें लगभग 1,000 टीमों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद केवल शीर्ष 20 टीमों को फाइनल राउंड के लिए चुना गया। इसका ग्रैंड फिनाले सीओपीई टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, पुणे में हुआ। टीम का नेतृत्व अंतिम वर्ष के केमिकल इंजीनियरिंग के छात्र पीयूष साहू ने किया।
विज्ञापन


टीम में विष्णुकांत राय (तृतीय वर्ष, कंप्यूटर साइंस), अर्पित सोलंकी (अंतिम वर्ष, कंप्यूटर साइंस) और रजत कुमार (तृतीय वर्ष, कंप्यूटर साइंस) शामिल रहे। पीयूष साहू ने कहा कि पहले राउंड में टीम को एआई डि्रवन कोरिलेशन ऑफ साइबर सिक्योरिटी टेलीमेट्री एंड ट्रांजेक्शनल बिहेवियर प्राब्लम स्टेटमेंट दिया गया। कई दिनों तक समस्या को समझने के साथ सेंटिलक्यू एआई नाम का समाधान तैयार किया। यह प्लेटफार्म बैंक के ट्रांजेक्शन और साइबर सिक्योरिटी इवेंट को एक ही डैशबोर्ड पर जोड़कर रिस्क स्कोर के आधार पर संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बैंक में होने वाले साइबर हमलों का आसानी से पता लगाया जा सकता है। फाइनल राउंड में इसका लाइव डेमो दिया गया। टीम ने समाधान, तकनीकी कौशल और प्रभावशाली प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया। यह उपलब्धि संस्थान के छात्रों की प्रतिभा, नवाचार क्षमता और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने की योग्यता का प्रमाण मानी जा रही है। संस्थान की निदेशक डॉ. रचना अस्थाना ने टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed