फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Airport will be expanded, land sought

Kanpur News: एयरपोर्ट का होगा विस्तार, मांगी गई जमीन

Fri, 31 Oct 2025 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Airport will be expanded, land sought
चकेरी एयरपोर्ट में बैठक करते हवाई अड्डा सलाहकार समिति के अध्यक्ष सांसद देवेंद्रसिह भोले, सांसद - फोटो : संगठन
कानपुर। चकेरी एयरपोर्ट का विस्तार होगा। केडीए इसके लिए जमीन उपलब्ध कराए। एयरपोर्ट के आसपास पक्षियों के मंडराने से हादसे की आशंका रहती है। इसलिए पक्षियों पर अंकुश लगाने के लिए आसपास सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए और ग्रीन बेल्ट विकसित की जाए। अवैध प्लाटिंग, निर्माणों पर अंकुश लगे। यह निर्देश गुरुवार को हवाई अड्डा सलाहकार समिति के चेयरमैन सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने बैठक में दिए।
विज्ञापन

सांसद ने बैठक से उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अजीत कुमार सुमन, सीएमओ हरिदत्त नेमी के गैरहाजिर होने पर नाराजगी जताई गई। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए गए। नगर निगम के अफसरों पर भी नाराजगी जताई। सूत्रों के मुताबिक हाल ही में दो बार जहाज पक्षियों की वजह से ही एयरपोर्ट के आसपास हवा में करीब आधे घंटे तक चक्कर लगाता रहा था।
विज्ञापन

चकेरी एयरपोर्ट में तीन घंटे चली बैठक में एयरपोर्ट के विस्तार पर चर्चा हुई ताकि यहां से फ्लाइटों की संख्या बढ़ सके। इसके लिए केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल, नगर आयुक्त अर्पित यादव, केडीए सचिव अभय कुमार पांडेय से कहा गया कि एयरपोर्ट के विस्तार के लिए आसपास जमीन चिह्नित कर बताएं। एयरपोर्ट के आसपास अवैध प्लाटिंग रोकी जाए। समिति के चेयरमैन ने अधिकारियों से कहा कि 6 अक्तूबर को बैठक के बाद एयरपोर्ट के आसपास निरीक्षण करने पर ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाला बदबूदार पानी भरा मिला। 20 एमएलडी पानी जटेटा के ट्रीटमेंट प्लांट में शोधित होता है। 270 एमएलडी पानी जल निगम के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में शोधन होता है। इन दोनों प्लांट से निकलने वाला पानी जिस नहर में जाता है, वहां पानी खराब मिला। इस पानी से आसपास के गांवों के लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। उनके शरीर पर चकत्ते पड़ रहे हैं। लोग बीमार हो रहे हैं। इस पर अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों से पूछा कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट किसने बनाया। कौन संचालित कर रहा है। इससे निकलने वाला पानी ठीक से शोधित क्यों नहीं हो रहा है। गंगा में गंदा पानी गिरने के लिए जिम्मेदार कौन है। जाजमऊ क्षेत्र में 278 टेनरियों में से कितनी में प्राइमरी ट्रीटमेंट प्लांट नहीं लगे हैं। जिनमें लगे भी हैं तो संचालन की क्या स्थिति है। इन सवालों के अफसर जवाब नहीं दे पाए। उन्हें एक माह में सुधार का मौका दिया गया है। रिपोर्ट भी तलब की गई है। समिति के सदस्य मनोज सिंह ने पुणे की फ्लाइट, एयरपोर्ट तक मेट्रो विस्तार का सुझाव दिया। बैठक में पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल, एडीएम (सिटी) राजेश कुमार, एयरपोर्ट के कार्यवाहक निदेशक राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed