{"_id":"692e04639eb7b126ed0eb174","slug":"airman-posted-in-guwahati-passes-away-body-saluted-upon-arrival-kanpur-news-c-220-1-akb1006-134814-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गुवाहटी में तैनात वायु सैनिक का निधन, पार्थिव शरीर आने पर दी सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गुवाहटी में तैनात वायु सैनिक का निधन, पार्थिव शरीर आने पर दी सलामी
Tue, 02 Dec 2025 02:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर थाना के असलापुर निवासी वायु सैनिक की गुवाहटी में तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया। सोमवार को पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा तो परिवार के लोग बिलखते रहे। सैनिकों ने पहुंच कर सलामी दी। इसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। असलापुर निवासी राकेश सिंह पुलिस कार्यालय उरई में लिपिक के पद पर तैनात हैं। उनका बेटा दिग्विजय सिंह (28) वायु सेना में जवान थे। वर्तमान में गुवाहाटी में बेटे की तैनाती थी। छोटे भाई सौरभ ने बताया कि वह नोएडा में रहकर तैयारी कर रहे हैं। शनिवार दोपहर एयर फोर्स के मनोज ने उन्हें तबीयत बिगड़ने से भाई के निधन की जानकारी दी। वही से वह गुवाहाटी चले गए थे।
सोमवार शाम चार बजे दिग्विजय के पार्थिव शरीर को लेकर वायु सैनिक गांव पहुंचे। जहां शव देखकर मां सुशीला, पत्नी प्रिंसी सहित परिजन बिलखने लगे। कानपुर एयर फोर्स जूनियर वारंट ऑफिसर दिलीप ने टीम के साथ सलामी दी। पिता राकेश सिंह व पत्नी प्रिंसी को संयुक्त रूप से तिरंगा भेंट किया। गांव के बाहर मैदान में अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि भाई सौरभ ने दी।
पिता राकेश ने बताया कि दिग्विजय की वर्ष 2017 में वायु सेना में तैनाती हुई थी। वर्ष 2022 में उसकी शादी हुई थी, उसके दो वर्ष का बेटा दैविक है। वह परिवार के साथ उरई में रहते हैं, जबकि भाई राजेश रहते हैं। इधर जवान के निधन की जानकारी पर सपा के सपा नेता नरेंद्र पाल सिंह मनु, दिलीप यादव ने समेत अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि देकर परिवार को ढांढस बधाया।