Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Air travel gets costlier: A return trip home from Bengaluru now costs 29,000.

Kanpur News: हवाई सफर को लगे महंगाई के पंख, बंगलूरू से घर वापसी 29 हजार की

Wed, 04 Nov 2026 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Air travel gets costlier: A return trip home from Bengaluru now costs 29,000.
कानपुर। दिवाली पर घर लौटने की तैयारी कर रहे हवाई यात्रियों की जेब पर महंगाई का असर पड़ने लगा है। त्योहार में पांच दिन शेष रहते मुंबई, दिल्ली और बंगलूरू से कानपुर आने वाली फ्लाइटों का किराया सामान्य दिनों के मुकाबले दोगुने से अधिक हो गया है। वहीं, कानपुर से इन शहरों के लिए जाने वाले यात्रियों को अपेक्षाकृत कम किराया चुकाना पड़ रहा है। त्योहार के मद्देनजर यात्री पहले से टिकट बुक करा रहे हैं।
विज्ञापन

कानपुर से दिल्ली जाने का किराया छह, सात और आठ नवंबर को 5604 रुपये है। नौ नवंबर को यह बढ़कर 10959 और 10 नवंबर को 10224 रुपये दिखा रहा है। इसके विपरीत दिल्ली से कानपुर आने का किराया छह से आठ नवंबर तक 12437 रुपये है, जो नौ नवंबर से घटकर 5192 रुपये हो जाएगा।
विज्ञापन

कानपुर से मुंबई जाने के लिए छह से आठ नवंबर तक 6668 रुपये और नौ नवंबर को 6915 रुपये किराया है। 10 नवंबर को यह बढ़कर 15792 रुपये हो जाएगा। मुंबई से कानपुर आने का किराया छह नवंबर को 20798, सात नवंबर को 22059 और आठ नवंबर को 14828 रुपये रहेगा। इसी तरह कानपुर से बंगलूरू जाने का किराया छह नवंबर को 8757, सात नवंबर को 12117 और आठ नवंबर को 8757 रुपये है। जबकि बंगलूरू से कानपुर आने के लिए छह नवंबर को 14004, सात नवंबर को 29311 और आठ नवंबर को 14020 रुपये खर्च करने होंगे। एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि त्योहार के समय फ्लाइट के किराये में उतार-चढ़ाव होता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को मुंबई की फ्लाइट एक घंटे 11 मिनट देर से दोपहर 2:46 बजे कानपुर पहुंची। विमान ने 3:20 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरी। इससे 167 यात्री कानपुर आए और 75 मुंबई गए। वहीं, दिल्ली और बंगलूरू की फ्लाइट निर्धारित समय से पहले पहुंचीं। मंगलवार को कानपुर से दिल्ली के लिए 74, मुंबई के लिए 75 और बंगलूरू के लिए 107 यात्रियों ने उड़ान भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed