फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   air pollution mask made by iit kanpur

जहरीली हवा में भी लेना चाहते हैं एकदम कड़क मजा तो ले आईये आईआईटी वाला मास्क

Thu, 10 Jan 2019 06:22 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Thu, 10 Jan 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
air pollution mask made by iit kanpur
डेमो
कानपुर शहर में प्रदूषण का स्तर खतरे के निशान से ऊपर है। ऐसे में अगर आप खुद को ऐसे बीमारियों से दूर रखना चाहते हैं और जहरीली हवा में भी एकदम कड़क मजा लेना चाहते हैं तो आपको आईआईटी वाले मास्क की जरूरत पड़ेगी। आईआईटी कानपुर ने स्वच्छ हवा लेने के लिए एक अनोखा माास्क तैयार किया है। यह मास्क ठीक वैसे ही काम करता है जैसे चाय को छानने के लिए छलनी का प्रयोग किया जाता है। 
विज्ञापन


आईआईटी कानपुर के डॉ. संदीप पाटिल की देखरेख में छात्रों ने एक मास्क तैयार किया है जिसे लगाने के बाद आप को खुद पता नहीं चलेगा कि आप ने मास्क पहना भी है की नहीं। चार लेयर में बने इस मास्क में नैनो फाइबर टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है। इस मास्क को पहनने से सांस लेने में कोई परेशानी नहीं होती है। काफी देर पहने रहने के बाद यह अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है कि मास्क पहना है या नहीं।
विज्ञापन


 

air pollution mask made by iit kanpur
डेमो
इस मास्क की कीमत 50-60 रुपए रखी गई है, जबकि बाजार में इसकी कीमत 50-100 रुपये है, इसकी तकनीक भी इतनी हाईटेक नहीं है। डॉ. संदीप बताते हैं कि यह करीब एक माह तक प्रभावी होगा। इस मास्क में लगे नैनो फाइबर हवा में मिले पीएम 2.5, पीएम 10 समेत नैनो पार्टिकल भी सोख लेगा। हवा में मौजूद गैस के साथ छोटे-छोटे बैक्टीरिया भी मास्क को पार नहीं कर सकेंगे। इस मास्क का नाम ‘स्वासा’ रखा गया है।

आईआईटी पहुंचे पी ग्रीन टेक सॉल्यूशन कंपनी के फाउंडर इरफान पठान ने बताया कि प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण गाड़ियों से निकलने वाला धुआं है। अगर गाड़ियों से निकलने वाले धुएं से जहरीले कणों को अलग कर दिया जाए, तो प्रदूषण कम किया जा सकता है। इसी को देखते हुए उनकी कंपनी ने एक कार्बन कटर मशीन बनाई है, जिसे गाड़ियों के साइलेंसर के पास लगाया जाता है।

मशीन के जरिए गाड़ियों से निकलने वाले धुएं से पीएम 2.5, पीएम 10 और कार्बनिक कणों को अलग किया जा सकता है। ये कण धुएं से अलग होकर पाउडर के रूप में जमा हो जाते हैं, जिसे बाद में निकाल कर उसका प्रयोग स्याही और डाई के रूप में किया जा सकता है। इस मशीन से नैनो पार्टिकल तक अलग किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed