{"_id":"67e5ac0e2d740bf7c10dd80f","slug":"air-marshal-took-information-about-medical-facilities-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1051722-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एयर मार्शल ने ली चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एयर मार्शल ने ली चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी
विज्ञापन
चिकित्सा सेवाएं (वायु सेना) के महानिदेशक एयर मार्शल संदीप थरेजा वायु सेना अस्पताल में मरीजों का
- फोटो : वायुसेना
कानपुर।
चिकित्सा सेवाएं (वायु सेना) के महानिदेशक एयर मार्शल संदीप थरेजा ने पत्नी रितु थरेजा के साथ चकेरी स्थित वायुसेना अस्पताल का दौरा किया। एयर मार्शल को सेवारत कर्मियों, पूर्व वायुसैनिकों और उनके आश्रितों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई।
उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागाध्यक्षों के साथ बातचीत की। प्रमुख मल्टी-स्पेशियलिटी चिकित्सा संस्थान की मांगों के प्रबंधन में चिकित्सा और प्रशासनिक कर्मचारियों के समर्पण की सराहना की। एयर मार्शल ने बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं की भी समीक्षा की।
उन्होंने अस्पताल की परिचालन और मानवीय जिम्मेदारियों को पूरा करने की कर्मचारियों की क्षमताओं पर भरोसा जताया। रितु थरेजा ने परिवार और बाल चिकित्सा वार्डों का दौरा किया। उन्होंने रोगियों के साथ बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
उन्होंने अस्पताल की संगिनी से भी बात की। उनसे वायु सेना कर्मियों के परिवारों का सहयोग करने के उद्देश्य से कल्याण गतिविधियों में अपनी सक्रिय भागीदारी जारी रखने का आग्रह किया।