IAF के ऑपरेशनल अभ्यास को तैयार एक्सप्रेस-वे, जम्बो हरक्यूलस ने की लैंडिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे की हवाई पट्टी पर सबसे पहले मालवाहक एएन-32एस लड़ाकू विमान कमांडो व अन्य सामग्री के साथ उतरेगा। मिराज, सुखोई, सी-130 लड़ाकू विमान भी लैंडिंग का अभ्यास करेंगे। उधर, सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के रूरी रसूलपुर, खंभौली व नवलजट्टापुर गांव के सामने मार्ग को बंद कर दिया है।
पिछले साल भी वायुसेना के 8 लड़ाकू विमानों ने इसी जगह एक्सप्रेस-वे पर और 2015 में मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर भी वायुसेना के लड़ाकू विमान मिराज 2000 ने टच डाउन किया था। वैसे जिस जगह पर लड़ाकू विमान को टच डाउन कराया गया था वह एक तरह से आम सड़क के साथ रनवे भी है।
उसे खासतौर पर रनवे की तरह बनाया गया है कि वह लड़ाकू विमान का दबाव झेल सके। देश में ऐसा प्रयोग पहली बार 2015 में किया गया था, जब वायुसेना के मिराज लड़ाकू विमान ने किसी राजमार्ग पर टच डाउन किया था।
आगरा एक्सप्रेस-वे के जिस हिस्से पर लड़ाकू विमान जमीन को छुएंगे वहां दुनिया के सबसे घातक कमांडो गरुड़ की विशेष निगरानी होगी। मालवाहक विमान हरक्यूलिस ग्लोब मास्टर सुबह 10 बजे सबसे पहले एक्सप्रेस वे पर उतरेगा। वह गरुड़ कमांडो को उतारकर रवाना हो जाएगा।