{"_id":"6a399a485b4329320107410b","slug":"ai-for-media-certificate-course-launched-at-csjmu-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1564823-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सीएसजेएमयू में ‘एआई फॉर मीडिया’ सर्टिफिकेट कोर्स शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सीएसजेएमयू में ‘एआई फॉर मीडिया’ सर्टिफिकेट कोर्स शुरू
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने मीडिया शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए बड़ा कदम उठाया है। यहां के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में नए शैक्षणिक सत्र जुलाई 2026 से ‘सर्टिफिकेट कोर्स इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फॉर मीडिया’ शुरू होगा। पत्रकारिता के सभी पाठ्यक्रमों में एआई टूल्स को शामिल कर सिलेबस में भी बदलाव किया गया है।
छह माह की अवधि वाले रोजगारपरक कोर्स में छात्रों और कार्यरत पत्रकारों को कंटेंट राइटिंग, डिजिटल स्टोरी टेलिंग, वीडियो एडिटिंग, डेटा जर्नलिज्म, फेक न्यूज डिटेक्शन, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और ऑटोमेटेड न्यूज जनरेशन जैसे विषयों में एआई आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोर्स में प्रायोगिक प्रशिक्षण पर विशेष जोर रहेगा। यह पहल पारंपरिक पत्रकारिता और आधुनिक तकनीक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेगी और मीडिया शिक्षा में नया मानक स्थापित करेगी।
कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि मीडिया का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। एआई अब इसकी अनिवार्य जरूरत बन चुका है। यह कोर्स उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगा। विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर अवस्थी के अनुसार, इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किसी भी संकाय के छात्र, मीडिया प्रोफेशनल्स और कार्यरत पत्रकार प्रवेश ले सकते हैं। प्रारंभिक चरण में 20 सीटें निर्धारित की गई हैंं।