{"_id":"5f9089798ebc3e9bd17d9257","slug":"agricalture-akbarpur-news-knp5899041104","type":"story","status":"publish","title_hn":"मक्का क्रय केंद्रों के लिए बैनर तैयार, दशहरा बाद होगी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मक्का क्रय केंद्रों के लिए बैनर तैयार, दशहरा बाद होगी खरीद
विज्ञापन
माती कलक्ट्रेट स्थित मक्का खरीद कंट्रोल रूम।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। मक्का की सरकारी खरीद के लिए किसानों को थोड़ा इंतजार और करना होगा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने दशहरा के बाद से क्रय केंद्रों पर मक्का की खरीद शुरू कराने की बात कही है। क्रय केंद्रों पर लगाने के लिए बैनर बन गए हैं। स्टेंसिल (मार्का) एक दो दिन में बनकर आ जाएंगे।
मक्के का खुले बाजार में मूल्य 1150 से 1200 रुपये प्रति क्विंटल है। जबकि, न्यूनतम समर्थन मूल्य 1850 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। जिले में अकबरपुर, पुखरायां, झींझक रसूलाबाद व संदलपुर पांच स्थानों पर खाद्य विभाग के मक्का क्रय केंद्र बनाए गए हैं। क्रय नीति देरी से बनी। मक्का खरीद का निर्देश जिले में देरी से आया। अफसर क्रय नीति व निर्देश का इंतजार कर रहे थे। मंगलवार को निर्देश मिलने पर कार्रवाई शुरू की गई।
बुधवार को बैनर बनकर तैयार हो गए हैं। जिले में मक्का बेचने के लिए कुल 464 किसानों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया है। सिर्फ सिकंदरा तहसील क्षेत्र से 325 किसानों का पंजीयन हुआ है। सबसे कम अकबरपुर तहसील में केवल 7 किसानों ने मक्का बेचने के लिए पंजीयन कराया है। मैथा में 9, रसूलाबाद में 46, भोगनीपुर में 45 किसानों ने पंजीयन कराया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही है। दशहरा के बाद मक्का की सरकारी खरीद क्रय केंद्रों पर की जाएगी। कंट्रोल रूम में फोन करने वाले किसानों को जानकारी दी गई है। संवाद