{"_id":"6a95e4a2a029e5d85a031f69","slug":"agreement-signed-between-csjmu-and-kannauj-polytechnic-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1635807-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सीएसजेएमयू और कन्नौज पॉलिटेक्निक के बीच हुआ करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सीएसजेएमयू और कन्नौज पॉलिटेक्निक के बीच हुआ करार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) और कांशीराम राजकीय पॉलिटेक्निक तिर्वा (कन्नौज) के बीच तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए एमओयू साइन हुआ है।
यह समझौत सोमवार को कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की मौजूदगी में हुआ। यूआईईटी के निदेशक डॉ. आलोक कुमार, पॉलिटेक्निक की प्रधानाचार्य निधि वार्ष्णेय, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव कुमार पांडेय और सहायक निदेशक प्रो. रामेंद्र सिंह निरंजन सहित दोनों संस्थानों के शिक्षक और अधिकारी मौजूद रहे।
एमओयू के तहत दोनों संस्थान छात्रों के कौशल विकास, फैकल्टी और छात्र आदान-प्रदान, औद्योगिक भ्रमण, प्रशिक्षण कार्यक्रम, संयुक्त परियोजनाओं, अनुसंधान और नवाचार पर मिलकर काम करेंगे। पॉलिटेक्निक के छात्रों को सीएसजेएमयू की आधुनिक प्रयोगशालाओं और तकनीकी संसाधनों का उपयोग करने का अवसर मिलेगा। प्रो. विनय पाठक ने कहा कि यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देगी।भविष्य में संयुक्त कार्यशालाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और नवाचार परियोजनाओं का मार्ग प्रशस्त करेगी।