फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Agra winner in state level Asmita Khelo India Taekwondo League, Kanpur stood second

Kanpur News: राज्य स्तरीय अस्मिता खेलो इंडिया ताइक्वांडो लीग में आगरा विजेता, कानपुर दूसरे नंबर पर रहा

Sat, 09 Aug 2025 01:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Agra winner in state level Asmita Khelo India Taekwondo League, Kanpur stood second
राज्य स्तरीय अस्मिता खेलो इंडिया ताइक्वांडो लीग में भिड़ते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
कानपुर। राज्य स्तरीय अस्मिता खेलो इंडिया ताइक्वांडो लीग-2025 में शुक्रवार को तीसरे और अंतिम दिन अलग-अलग वर्ग में ताइक्वांडो के मुकाबले हुए। इसमें आगरा ओवरऑल चैंपियन और कानपुर उपविजेता रहा।
विज्ञापन


विजेताओं को मुख्य अतिथि कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, गोविद, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शिवकांत मिश्र ने सम्मानित किया। कानपुर ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. रजत आदित्य दीक्षित, सतीश कुमार, रोमी सिंह, तुषार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग के परिणाम : अंडर 24 किलोग्राम वर्ग में जालौन की आद्या शक्ति ने स्वर्ण, कानपुर की शवी स्वर्णकार ने रजत, प्रयागराज की कृपा और उनाइजा फातिमा ने कांस्य पदक जीता। अंडर-26 किलो. वर्ग में बरेली की सताक्षी ने स्वर्ण, कानपुर की ओजस्विनी ने रजत, सीतापुर की नूर फातिमा व बिजनौर की रोजनशीद ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-32 किलो. वर्ग में कानपुर की अर्चिसा कुशवाहा ने स्वर्ण, महाराजगंज की शिवानी ने रजत, वाराणसी की सानवी और कानपुर की सनमिता ने कांस्य पदक जीता। अंडर-35 किलो. वर्ग में कानपुर की सनाया पाल ने स्वर्ण, हरदोई की आग्रिमा ने रजत, कानपुर की प्रतिष्ठा और मिर्जापुर की ब्यूटी ने कांस्य हासिल किया।

सब जूनियर वर्ग के परिणाम : अंडर-29 किलो वर्ग में मुरादाबाद की दिव्यांशी ने स्वर्ण, कानपुर की तौशी ने रजत, लखनऊ की पंखुड़ी और गोरखपुर की अंशिका ने कांस्य पदक जीता। अंडर-38 किलो. वर्ग में आगरा की तृषा ने स्वर्ण, कानपुर की तेजस्वी ने रजत, चंदौली की आयशा और गाजीपुर की अर्पिता ने कांस्य पदक जीता।


अंडर-41 किलो. वर्ग में गाजीपुर की नव्या ने स्वर्ण, गोरखपुर की प्रगति ने रजत, अलीगढ़ की योगिता और देवरिया की शुभी ने कांस्य पदक जीता। अंडर-51 किलो. वर्ग में बरेली की वैष्णवी ने स्वर्ण, देवरिया की अदिति ने रजत, कानपुर की साक्षी और फिरोजाबाद की वंशिका ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article