फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Agniveer was duped of 55 thousand rupees by showing him the notes with churan

Kanpur News: अग्निवीर को चूरन वाले नोट दिखा ठग लिए 55 हजार रुपये

Thu, 21 Aug 2025 02:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Agniveer was duped of 55 thousand rupees by showing him the notes with churan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कानपुर। अग्निवीर जवान को चूरन वाले नोट दिखाकर टप्पेबाज ने 55 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने जीआरपी में शिकायत की तो आरपीएफ के सहयोग से सीसीटीवी कैमरों से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है।
अग्निवीर जवान अमित मंगलवार को प्रयागराज जाने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर-7 पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी दाैरान टप्पेबाज उनके पास आया और कहा कि नकद रुपये लेकर उसे ऑनलाइन ट्रांसफर कर दो। दिल्ली जाना है इसलिए कैश नहीं ले जाना चाहता। आरोपी ने अमित को नोटों की गड्डियां भी दिखाईं और बदले में पांच हजार रुपये अतिरिक्त देने का झांसा दिया। इस पर अमित उसके झांसे में आ गए और टप्पेबाज को अपना मोबाइल देकर रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा। आरोपी ने अपने खाते में 55 हजार रुपये ट्रांसफर कर उन्हें रुपयों से भरा बैग थमा दिया और वहां से भाग निकला। साथ ही वह अमित का मोबाइल भी ले गया। बैग खोलने पर उसमें चूरन वाले नोट की पांच-पांच सौ रुपये की गड्डियां निकलीं। इस पर उन्होंने जीआरपी में शिकायत की।
विज्ञापन

सेंट्रल स्टेशन के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक एसएन पाटीदार के सहयोग से सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जांचे गए। टप्पेबाज की पहचान होने के बाद जेके कॉलोनी उत्तर-पश्चिमी दिल्ली निवासी 18 वर्षीय साहिल को टाटमिल की ओर जाने वाले रास्ते से दबोचा गया है। उसके कब्जे से 63,800 रुपये नकद और अग्निवीर जवान का मोबाइल भी बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ लखनऊ के चारबाग जीआरपी थाने में भी ठगी का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed