{"_id":"6a2d99cf717a77db7107f10e","slug":"agniveer-sahil-s-final-journey-mother-wails-upon-seeing-son-s-mortal-remains-2026-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अग्निवीर साहिल की अंतिम यात्रा: मेरे लाल को लौटा दो भगवान... बेटे का शव देख बिलख उठी मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निवीर साहिल की अंतिम यात्रा: मेरे लाल को लौटा दो भगवान... बेटे का शव देख बिलख उठी मां
Sun, 14 Jun 2026 05:09 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 14 Jun 2026 05:09 PM IST
सार
Etawah News: बेटे का शव देख मां बिलख पड़ी। चीख-चीखकर भगवान से अपने बेटे को वापस लौटा देने की गुहार लगाती रही।
विज्ञापन
बेटे की अर्थी उठते ही बेसुध हुई साहिल की मां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अग्निवीर साहिल तोमर बेटे के शव को अंतिम यात्रा के लिए जाता देख मां मनीषा खुद को संभाल नहीं सकीं। कभी वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़तीं तो कभी चीख-चीखकर भगवान से अपने बेटे को वापस लौटा देने की गुहार लगातीं। रोते-बिलखते हुए मां कहती कुछ दिन पहले ही साहिल से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने बेटे से कहा था कि ट्रेनिंग पूरी होते ही जल्द घर आ जाना।
मां को क्या पता था कि जिस बेटे के घर लौटने का इंतजार था, वह तिरंगे में लिपटकर आएगा। मां की आंखों से आंसुओं की धारा लगातार बहती रही और वह बार-बार कहती रहीं, भगवान मेरे लाल को लौटा दो, मैं उसके बिना कैसे जिऊंगी। वह बार बार रोते हुए कहती बेटा की नौकरी लगने के बाद घर में खुशियों का माहौल था। उसके विवाह के लिए रिश्तेदार और परिचित लगातार रिश्ते लेकर आ रहे थे।

परिवार उसके उज्ज्वल भविष्य और शादी के सपने संजो रहा था, लेकिन अचानक हुई इस दुखद घटना ने सभी अरमानों को तोड़ दिया। घर के आंगन में पसरा मातम और मां की करुण पुकार सुनकर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।